Advertisement

बॉलीवुड

शाही शादी के बाद हनीमून पर रश्मिका-विजय, एक-दूसरे की बाहों में हुए रोमांटिक, Photo

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST
  • 1/8

साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साल 2026 में शादी करके अपने फैंस को सबसे बड़ा गिफ्ट दिया था. काफी समय तक डेटिंग के बाद, दोनों एक हुए जिससे 'विरोश' फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई.

Photo: Instagram @rashmika_mandanna

  • 2/8

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ग्रैंड वेडिंग की. उनकी शादी साउथ इंडियन परंपरा अनुसार हुई, जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna

  • 3/8

रश्मिका-विजय की वेडिंग सेरेमनी फोटोज हर तरफ छाई रही थीं. दोनों की सादगी पर फैंस फिदा हो गए थे. फिर चाहे वो हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हों या मेहंदी, कपल को हर लुक में पसंद किया गया. 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna

Advertisement
  • 4/8

अब शादी के करीब एक महीने बाद, रश्मिका और विजय अपने हनीमून पर निकले हैं. दोनों को थाइलैंड में एक फैन ने स्पॉट किया. इस दौरान कपल सीढ़ी पर खड़े होकर एक-दूसरे के साथ कोजी होता नजर आया. दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिए. रश्मिका-विजय की हॉलीडे फोटो 'विरोश' फैंस को बेहद पसंद आई.

Photo: Instagram @vijaydeverakonda_maharashtra

  • 5/8

HT के मुताबिक, रश्मिका और विजय थाइलैंड के कोह समुई में एक प्राइवेट एयर बीएनबी में ठहरे हैं. यहां भी कपल ने एक इंटीमेट रेसॉर्ट बुक किया है, जहां दोनों बिना किसी भीड़ के कुछ वक्त साथ गुजारना चाहते हैं. 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna

  • 6/8

रश्मिका-विजय की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी. हैदराबाद में उनके ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी. शादी के बाद, रश्मिका अपने पति विजय के गांव भी गई थीं, जहां रीति-रिवाज के साथ उनका स्वागत किया गया और भगवान की पूजा हुई.

Photo: Instagram @rashmika_mandanna

Advertisement
  • 7/8

अब शादी के बाद विजय-रश्मिका पहली बार बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे. दोनों 'रणबाली' फिल्म में काम कर रहे हैं, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. करीब 7 साल के बाद, विजय-रश्मिका एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे. उन्हें आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'डियर कॉमरेड' में देखा गया था. 

Photo: IMDb

  • 8/8

वहीं बात करें रश्मिका की अगली बॉलीवुड फिल्म की, तो वो शाहिद कपूर-कृति सेनन के साथ 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी जो 19 जून को रिलीज होगी. हाल ही में इसका फर्स्ट लुक भी थिएटर में 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज किया गया था. माना जा रहा है कि फिल्म में रश्मिका और कृति एक लेस्बियन कपल होंगे. 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement