नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना 1 दिन बाद अपने लव ऑफ लाइफ विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनने वाली हैं. कपल की शादी 1 नहीं बल्कि दो रस्मों रिवाजों से होगी. रश्मिका-विजय ने अपनी शादी को VIROSH नाम दिया है.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
रश्मिका आज साउथ इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेज में शुमार की जाती हैं. नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद जो मुकाम उन्होंने हासिल किया है, वो काबिलेतारीफ है.
रश्मिका के बारे में तो सभी जानते हैं. इस रिपोर्ट में उनकी शुरुआती जिंदगी और पेरेंट्स को लेकर बात करते हैं. एक्ट्रेस के पिता कौन हैं, उनकी मां क्या करती हैं, जानते हैं.
Photo: Yogen Shah
रश्मिका के पिता मदन मंदाना पेशे से एंटरप्रन्योर हैं. उनका कर्नाटक के Virajpet में एक कॉफी एस्टेट है. इसके अलावा वो एक फंक्शन हॉल के भी मालिक हैं. एक्ट्रेस की मां सुमन मंदाना हाउस वाइफ हैं. रश्मिका की एक छोटी बहन भी है.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
एक्ट्रेस आज करोड़ों में कमाई करती हैं. लेकिन उनके परिवार के हालात हमेशा से ऐसे नहीं थे. एक वक्त वो भी था, जब रश्मिका का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
तब एक्ट्रेस छोटी थीं. एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि एक वक्त उनका परिवार फाइनेंसियल क्राइसेस से स्ट्रगल कर रहा था. घर ढूंढ़ने और किराया देने में उन्हें दिक्कत हो रही थी.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
उनके हालात इतने बिगड़ गए थे कि रश्मिका के पेरेंट्स बेटी को खिलौने तक खरीदकर नहीं दे पा रहे थे. तब एक्ट्रेस बोर्डिंग स्कूल में थीं. फैमिली में चल रहे बुरे फेज के कारण स्कूल में उन्हें गलत समझा जाता था. वो ढंग से एक्सप्रेस नहीं कर पाती थीं. वो दोस्त नहीं बना पाती थीं.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
उस वक्त उनकी मां ढाल बनीं. एक्ट्रेस के मुताबिक, मां ने उन्हें इंस्पायर किया. वो मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताती हैं. रश्मिका के दिन आज फिर गए हैं. वो साउथ की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेसेज में शुमार हैं.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
शुरुआत में उनके पिता को उम्मीद थी कि बेटी उनका बिजनेस जॉइन करेगी. लेकिन रश्मिका को तो एक्टिंग से प्यार था. वो साउथ ही नहीं, हिंदी फिल्मों में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं.
Photo: Social Media