हनुमान जयंती का दिन रामायण फिल्म के फैंस के लिए खास रहा है. नितेश तिवारी ने अपनी बिग बजट मूवी का टीजर रिलीज किया है. इसमें बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर राम के रोल में दिखे.
(Photos: Screengrab)
ये पहली बार है जब उनके राम रूप को मेकर्स ने ऑफिशियली रिलीज किया है. पूरे टीजर में रणबीर के सीन्स की भरमार दिखी. राम के गेटअप में वो खूब जच रहे हैं. फैंस को उनका राजा राम और वनवासी राम लुक पसंद आया है.
(Photos: Screengrab)
लेकिन टीजर गौर से देखने पर आपको फिल्म के दूसरे किरदारों की भी हल्की झलक देखने को मिलती है. इनमें रावण बने यश से लेकर राजा दशरथ बने अरुण गोविल शामिल हैं.
(Photos: Screengrab)
टीजर के आखिर में मेकर्स ने यश की झलक दिखाई है. रावण के किरदार में यश दमदार लगे हैं. उनकी 3 सेकंड की झलक ने फैंस को उनका मुरीद बना दिया है.
(Photos: Screengrab)
यश का मेकर्स ने अभी तक लुक रिवील नहीं किया है. लेकिन उनका बैक लुक ही इतना दमदार है कि फैंस क्रेजी हो रखे हैं. यश के लुक रिवील का फैंस को इंतजार हैं.
(Photos: Screengrab)
मूवी में रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरुण गोविल ने राजा दशरथ का रोल प्ले किया है. फिल्म में दो बार उनकी झलक दिखी है. सफेद दाढ़ी, राजशी ठाठ में अरुण दमदार लगे. कभी राम बने अरुण को दशरथ के रोल में देखना सरप्राइजिंग होगा.
(Photos: Screengrab)
एक युद्ध का सीन है जिसमें रणबीर दुश्मनों से लड़ रहे हैं. उस सीन में रवि दुबे की झलक देखने को मिलती है. वो राम के भाई लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. रामायण मूवी से वो बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं.
(Photos: Screengrab)
साई पल्लवी फिल्म में सीता माता का रोल कर रही हैं. मेकर्स ने उनका लुक रिवील नहीं किया है. दो फ्रेम में वो नजर आई हैं. एक में उनका बैक लुक दिखा है.
(Photos: Screengrab)
वो अयोध्या से वनवास के लिए निकल रही हैं. दूसरे सीन में नाव पर बैठी हुई हैं. उनका ब्लर साइड प्रोफाइल नजर आता है.
(Photos: Screengrab)
हनुमान जयंती पर फिल्म का टीजर भले ही रिलीज किया गया है. लेकिन मेकर्स ने हनुमान बने सनी देओल की कोई झलक नहीं दिखाई है. बस राम बोलते हुए उनकी आवाज सुनने को मिलती है.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
किरदारों के अलावा रावण के पुष्पक विमान की भी लोगों के बीच चर्चा चल रही है. नितेश ने पुष्पक विमान को फ्लॉवर शेप में दिखाया है, जो बेहद खूबसूरत दिखता है.
(Photos: Screengrab)
फिल्म का टीजर देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं. फैंस मूवी देखने के लिए बेकरार हो गए हैं. नितेश तिवारी की ये मूवी 2026 की दीवाली के मौके पर रिलीज होगी.
(Photos: Screengrab)