भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में है. वजह है आकृति की एक वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए धोखा मिलने का दर्द बयां किया.
इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है? इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा था- मुझे कई बार धोखा मिला, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा.
हालांकि इस स्टोरी में किसी का नाम नहीं लिखा गया था, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने इसे सीधे पृथ्वी शॉ से जोड़ दिया. 5 जुलाई को आकृति ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की. सेल्फी के साथ उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सिर्फ इतना लिखा, वो हमेशा झूठ बोलेंगे.
मार्च 2026 में पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई का ऐलान किया था. उस वक्त पृथ्वी ने रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- मैदान पर छक्के लगाने से लेकर जिंदगी भर साथ निभाने तक वो मेरी परफेक्ट इनिंग्स है. मई में पृथ्वी ने आकृति के जन्मदिन पर भी बेहद प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था. लेकिन अब सगाई टूटने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.
इसके बाद ही एक और स्टोरी में लिखा-जिसे कई लोगों ने गलत समझा. इन स्टोरीज के बाद पृथ्वी और आकृ्ति के रिश्ते पर सवाल उठ गए हैं. माना जा रहा है कि वो पृथ्वी के किसी धोखे के बारे में बताना चाह रही हैं. पोस्ट देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि- उनकी सगाई टूटने के कगार पर है या तो टूट गई है.
आकृति ने आगे लिखा- अब एक कदम आगे बढ़ने के बाद भी यकीन नहीं हो रहा. हर अफवाह सच है. सोशल मीडिया पर उसके बारे में जो दिख रहा है, सब सच है. सब कुछ सच है, हर वो अफवाह सच है जो आप सोशल मीडिया पर देखते हैं.
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ में हुआ था. बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया. उन्होंने बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की पढ़ाई की और कोरोना लॉकडाउन के दौरान डांस और लिप-सिंक वीडियो से सोशल मीडिया पर पहचान बनाई.
आकृति के इंस्टाग्राम पर 31 लाख (3.1 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर उनके करीब 90 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. कंटेंट क्रिएटर के साथ-साथ वो सनी लियोनी की फिल्म त्रिमुखा और गलत फहमी से एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं. इसके बाद ब्रेकअप और धोखे की अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया. हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
Photos: Instagram @akritiagarwal7