Advertisement

बॉलीवुड

कहां हैं 'मिर्जापुर' वाले मुन्ना भईया की बीवी माधुरी यादव? किलर लुक्स भूले नहीं फैन्स

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST
  • 1/8

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' इंडियन ऑडियंस के बीच बड़ी पॉपुलर है. इसमें काम कर चुका हर एक्टर आज की डेट में स्टार है. लोग उन्हें उनके असली नाम से कम, किरदार के नाम से ज्यादा जानते हैं. 

Photo: Instagram @talwarisha
 

  • 2/8

सीरीज में यूं तो कई किरदार हैं, मगर उनमें से एक माधुरी यादव का किरदार है जो एक वक्त पर नेशनल क्रश बन गई थीं. इसे एक्ट्रेस ईशा तलवार ने प्ले किया था. 

Photo: Instagram @talwarisha
 

  • 3/8

'मिर्जापुर' सीजन 2 में उनकी और मुन्ना भइया की केमिस्ट्री को काफी पंसद किया गया था. ईशा को इस रोल से घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली.
 

Photo: Instagram @talwarisha
 

Advertisement
  • 4/8

हालांकि ईशा तलवार का ये पहला प्रोजेक्ट नहीं था, जिसमें उन्होंने काम किया. वो इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी काम कर चुकी हैं. लेकिन चूंकि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई, इसलिए उनका काम भी नजरअंदाज हो गया. 

Photo: Instagram @talwarisha
 

 

 

  • 5/8

ईशा ने सैफ अली खान, पृथ्वीराज सुकुमारन, आयुष्मान खुराना जैसे सितारों के साथ भी स्क्रीन-स्पेस शेयर किया. कई फिल्मों और वेब सीरीज में उन्होंने छोटे-बड़े रोल्स किए हैं. 

Photo: Instagram @talwarisha

  • 6/8

वो अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में भी काम करती रहती हैं, जिनके लिए वो कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं. मगर 'मिर्जापुर' इकलौता ऐसा प्रोजेक्ट बना जिससे ईशा को इंडस्ट्री में पहचान मिली. 

Photo: Instagram @talwarisha

Advertisement
  • 7/8

इसके अलावा, ईशा ने रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी काम किया, जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा की हीरोइन बनी थीं. 

Photo: Instagram @talwarisha
 

  • 8/8

ईशा तलवार को हाल ही में नेटफ्लिक्स की कॉमिक वेब सीरीज 'सिंगल पापा' में भी देखा गया था, मगर उसमें उनका किरदार काफी छोटा था.

Photo: Instagram @talwarisha

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement