Advertisement

बॉलीवुड

जापान में पति नेने संग छुट्टियां मना रहीं माधुरी दीक्षित, माउंट फूजी के सामने हुईं रोमांटिक, Photos

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की 'धकधक गर्ल' माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेकर पति श्रीराम नेने के साथ छुट्टियां मनाने विदेश निकली हैं. 

Photo: Instagram @drneneofficial

  • 2/8

माधुरी इन दिनों जापान में अपने पति के साथ कुछ खुशी के पल बिता रही हैं. उन्होंने अपनी हॉलीडे ट्रिप से कुछ बेहद शानदार तस्वीरें शेयर की हैं.

Photo: Instagram @drneneofficial

  • 3/8

माधुरी को जापान के माउंट फूजी के सामने पति के साथ पोज देते देखा जा सकता है. पीछे बर्फीली पहाड़ी के सामने खड़े होकर एक्ट्रेस ने सेल्फी भी खींची जिसमें वो काफी चहकती नजर आईं. 

Photo: Instagram @drneneofficial

Advertisement
  • 4/8

माधुरी के पति डॉ.श्रीराम नेने ने भी इस हसीन वादियों का मजा लूटा. उन्होंने स्टाइल से कैमरा पर पोज दिए, जिसमें उनकी खुशी भी दिख रही थी.

Photo: Instagram @drneneofficial

  • 5/8

माधुरी दीक्षित और उनके पति ने जापान में ट्रेडिशनल हाओरी और हाकामा पहना. जहां एक्ट्रेस ने सतरंगी, तो उनके पति  पीले कपड़ों में दिखे, जिसके साथ उन्होंने जापानी तलवार यानी कटाना भी ली. 

Photo: Instagram @drneneofficial

  • 6/8

माधुरी और डॉ.नेने ने जापानी मंदिर, जिसे 'तेरा' कहा जाता है, उसके सामने खड़े होकर एक रोमांटिक सेल्फी भी ली. पीछे माउंट फूजी और जापानी मंदिर का ये सीन देखने लायक रहा.

Photo: Instagram @drneneofficial

Advertisement
  • 7/8

माधुरी आगे डॉ.नेने का हाथ पकड़कर माउंट फूजी के सामने रोमांटिक हुईं. दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद भी आया.

Photo: Instagram @drneneofficial

  • 8/8

बात करें माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की, तो एक्ट्रेस जल्द नेटफ्लिक्स फिल्म 'मां बहन' में नजर आएंगी, जिसमें तृप्ति डिमरी, रवि किशन भी शामिल हैं. कुछ ही वक्त पहले इसका टीजर भी सामने आया था.

Photo: Instagram @drneneofficial

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement