Advertisement

बॉलीवुड

महारानियों जैसी जिंदगी जीती थीं ये हसीनाएं, मौते से पहले पड़ीं अकेले, नहीं मिला किसी का साथ

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST
  • 1/8

शोबिज की दुनिया बाहर से चमक-धमक भरी दिखती है. ग्लैमर वर्ल्ड में रोजाना कई लड़कियां-औरतें सितारा बनने का सपना लेकर एंट्री लेती हैं. बहुत सी हसीनाएं अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फैन्स के दिलों पर राज करने लगती हैं. 

  • 2/8

जीते-जी ये एक्ट्रेस शोहरत-दौलत सब कमाती हैं, लेकिन मौत के वक्त अकेली पड़ जाती हैं. आज बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस की जो रानियों सी जिंदगी जीती थीं, लेकिन मौत के समय उनके पास कोई नहीं था. 
 

  • 3/8

मीना कुमारी हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा थीं, जो अपनी अदाओं और एक्टिंग से लोगों का दिल चुरा लेती थीं. उन्हें 'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है. एक्ट्रेस की जिंदगी के आखिरी दिन तन्हाई में गुजरे और उनकी मौत गुमनाम रही. 

Advertisement
  • 4/8

परवीन बॉबी पूरी जिंदगी चकाचौंध की दुनिया का हिस्सा रहीं, लेकिन उनके मुश्किल दिनों में कोई भी उनके साथ नहीं था. वो डायबीटीज और पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया का शिकार थीं. मौत के कई दिन बाद उनकी लाश फ्लैट में सड़ती रहती थी. पता चलने पर परवीन बॉबी के रिश्तेदारों ने उनका अंतिम संस्कार किया. 

  • 5/8

मधुबाला भी हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं. कमाल अमरोही से शादी के बाद वो अकेले पड़ गई थीं. दिल की बीमारी और तन्हाई की वजह से उन्होंने 38 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 
 

  • 6/8

ललिता पवार ने दो शादियां की थीं. उनके पहले पति गणपत पवार उनकी छोटी बहन से प्यार करने लगे थे. ये जानने के बाद ललिता अपने पति से अलग हो गईं. उन्होंने राजप्रकाश गुप्ता से दूसरी शादी की. ललिता पवार की मौत कैंसर से हुई थी. 3 दिन तक उनकी लाश बंगले में सड़ती रही थी. घर का दरवाजा खोलने पर पुलिस को उनकी तीन दिन पुरानी लाश मिली थी.
 

Advertisement
  • 7/8

विमी ने बी.आर. चोपड़ा की फिल्म 'हमराज' से ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा था. शराब की लत लगने की वजह से उन्होंने अपना सबकुछ खो दिया. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मौत के बाद उनकी बॉडी को ठेले पर शमशान ले जाया गया था. 

  • 8/8

नलिनी जयवंत 50 के दशक की सबसे खूबसूरती हीरोइनों में से एक थीं. कम लोगों को पता है कि नलिनी, काजोल की दूर की नानी लगती थीं, जो मौत के समय अकेली थीं. 3 दिनों तक कमरे में उनकी लाश सड़ती रही, जिसे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला था.

All Photos: Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement