कई हसीनाएं अपने बिकिनी लुक्स से फिल्मों में बोल्डनेस और ग्लैमर का तड़का लगाती हैं. मगर हॉट बिकिनी बॉडी और टोंड फिगर पाने के लिए हसीनाओं को काफी मेहनत करनी पड़ती है. भूखा रहकर खुद को टॉर्चर करना पड़ता है. आइए जानते हैं हसीनाओं ने कैसे बनाई परफेक्ट बिकिनी बॉडी?
(Photo: Social Media)
एक्ट्रेस कृति सेनन कॉकटेल 2 में बिकिनी में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आएंगी. फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस का बोल्ड बिकिनी लुक देख फैंस उनपर फिदा हो गए.
(Photo: Social Media)
मगर बिकिनी बॉडी पाने के लिए एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की है. कृति ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए अब तक की सबसे स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की है.
(Photo: Social Media)
एक्ट्रेस बोलीं- मुझे कहना पड़ेगा कि यह बहुत ही मुश्किल एक्सपीरियंस था, क्योंकि मुझे ज्यादा खाने को नहीं मिल रहा था मैं अपनी जिंदगी में पहली बार बहुत सख्त डाइट पर थी, वो भी इटली में. मैं उस दौरान भूख की वजह से गुस्से में या फिर चिड़चिड़ी रहती थी.
(Photo: Social Media)
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने वॉर 2 में बिकिनी में टोंड बॉडी फ्लॉन्ट की थी. उनके बिकिनी लुक की काफी चर्चा हुई थी.
(Photo: Social Media)
परफेक्ट बिकिनी फिगर के लिए कियारा ने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की थी. एक्ट्रेस की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया था कि कियारा ने अपने पहले बिकिनी शॉट के लिए अपनी डाइट को हल्का, लेकिन प्रोटीन से भरपूर रखा था. डाइट में नमक, पानी और फाइबर की मात्रा कम कर दी थी.
(Photo: Social Media)
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर ने बिकिनी में अपनी पतली कमर दिखाकर फैंस के होश उड़ा दिए थे. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म में बिकिनी सीन के लिए एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की थी.
(Photo: Social Media)
श्रद्धा की कजिन जनाई भोसले ने बताया था कि एक्ट्रेस ने टोंड बिकिनी फिगर के लिए सख्स वेजिटेरियन वीगन डाइट फॉलो की थी.
(Photo: Social Media)
बिपाशा बसु बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. बिपाशा ने कई फिल्मों में बिकिनी सीन्स दिए हैं. टोंड बिकिनी बॉडी के लिए एक्ट्रेस 3 महीने पहले ही तैयारी शुरू कर देती थीं.
(Photo: Instagram @bipashabasu)
डाइट से लेकर वर्कआउट तक, बिपाशा ने हमेशा हर चीज का ख्याल रखा. बिकिनी बॉडी के लिए अपनी तैयारी पर बिपाशा ने पुराने इंटरव्यू में कहा था- मैं कुछ समय के लिए एक सख्त, हाई-प्रोटीन डाइट पर थी और मैंने अपने कार्डियो वर्कआउट की रफ्तार बढ़ा दी थी.
(Photo: Instagram @bipashabasu)
एक्ट्रेस निया शर्मा ने जी5 की वेब सीरीज जमाई राजा 2.0 की के लिए बिकिनी पहनी थी. एक्ट्रेस का बिकिनी लुक सामने आते ही वायरल हो गया था.
(Photo: Instagram @niasharma)
निया की स्लिम बॉडी और बोल्ड अवतार ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे. मगर परफेक्ट बिकिनी बॉडी के लिए निया ने खुद को काफी टॉर्चर किया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि शूटिंग से 2 दिन पहले उन्होंने खाना छोड़ दिया था.
(Photo: Instagram @niasharma)
एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर भी फिटनेस फ्रीक हैं. उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि फ्लेक्सिबल स्लिम बॉडी के लिए वो योग पर खास ध्यान देती हैं.
(Photo: Instagram @amyradastur)
अमायरा ने कहा था- मैं जो चाहती हूं, वो खाती हूं. मैं कोई डाइट फॉलो नहीं करती. मेरे वर्कआउट करने की वजह ही यही है ताकि मैं सब खा सकूं. लेकिन अगर कोई बिकिनी शूट होता है तो एक दिन पहले पिज्जा नहीं खाना चाहिए.
(Photo: Instagram @amyradastur)