कपिल शर्मा, एक बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर होने के साथ बिजनेसमैन भी हैं. कपिल का कनाडा और दुबई में एक लैविश कैफे है, जिसका नाम Kap’s Cafe है.
हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह अपने परिवार संग कपिल शर्मा के दुबई वाले Kap’s Cafe में पहुंची थीं. उन्होंने कैफे का टूर भी फैंस को दिया था और वहां के खाने की जमकर तारीफ की.
कपिल शर्मा के कैफे की थीम बेबी पिंक और व्हाइट रखी गई है. कैफे में कई अलग तरह की ड्रिंक्स, डिजाइनर केक से लेकर भारतीय और इंटरनेशनल डिशेज तक एक बहुत बड़ी रेंज मौजूद है.
मगर कैफे के रेट्स चौंकाने वाले हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कपिल के कैफे में एक कप मसाला चाय की कीमत 500 रुपये से ज्यादा है और एक प्लेट देसी पानी पुरी यानी गोलगप्पे 800 रुपये में मिलते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेनू में सबसे महंगी चीज पेन्ने पास्ता है, जिसकी कीमत 1,604 रुपये है. जबकि सबसे सस्ती चीज एस्प्रेसो है, जो 490 रुपये की मिलती है.
कैप्स कैफे (Kap’s Cafe) में इंडियन और इंटरनेशनल दोनों तरह की डिशेज मिलती हैं, लेकिन यहां आम और पसंदीदा चीजें बहुत महंगी कीमतों पर मिलती हैं.
यहां एक डोसा 775 रुपये का है, जबकि बॉम्बे सैंडविच और एवोकैडो टोस्ट दोनों की कीमत 1,034 रुपये है. एक प्लेट सेव पूरी 905 रुपये की है और फ्रेंच टोस्ट 1,300 रुपये में मिलता है.
मेनू में मैक्सिकन बाउल्स, बटर चिकन और पैनकेक्स भी शामिल हैं. एक आलू पराठा 700 रुपये का है, जबकि दाल मखनी की कीमत 1,035 रुपये है. खास चीजों में 550 रुपये की मसाला चाय और 800 रुपये की पानी पुरी (गोल गप्पे) शामिल हैं, जो इंडियन फूड को प्रीमियम बनाते हैं.
कैफे का इंटीरियर पेस्टल-पिंक, आइवरी शेड्स, सफेद संगमरमर और गोल्ड डिटेलिंग के साथ तैयार किया गया है. इस कलर कॉम्बिनेशन ने इस जगह को बेहद शानदार और इंस्टाग्राम के इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लुक दिया है. तो आप कब जा रहे हैं कपिल शर्मा के Kap’s Cafe?
(Photo: Instagram/@thekapscafe_, @kapilsharma)