Advertisement

बॉलीवुड

Jio Hotstar पर गर्दा उड़ा रहा इंस्पेक्टर अविनाश, हुई नंबर 1 सीरीज, ये फिल्में भी कर रहीं ट्रेंड

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST
  • 1/8

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई बढ़िया कंटेंट देखने का प्लान है और आप ये सोच-सोचकर थक गए कि क्या देखें? तो आपकी ये परेशानी दूर करने हम हाजिर हो गए हैं. जियोहॉटस्टार पर कई सारे बेहतरीन कंटेंट है, जिसे आप देख सकते हैं.

  • 2/8

हॉटस्टार पर हर हफ्ते नई फिल्में/वेब सीरीज ट्रेंड करती हैं, जिसका मतलब ये होता है कि लोग उसे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. तो आइए, आपको 6 ट्रेडिंग फिल्मों/वेब सीरीज और शोज के बारे में बताते हैं. 

  • 3/8

दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की वेब सीरीज चिरैया हॉटस्टार की सबसे बेहतरीन सीरीज बनकर सामने आई है. इसकी कहानी शादी के बाद औरतों के साथ होने वाली जबरदस्ती और रेप को दर्शाती है, जिस मुद्दे को समाज में आज भी उतनी अहमियत नहीं दी जाती. 

Advertisement
  • 4/8

रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का नया सीजन 15 मई को आया, जो आते ही नंबर 1 पर आ पहुंचा. इसमें रणदीप एक इंस्पेक्टर हैं, जो राज्य में हो रहे अपराध को रोकता है. 

  • 5/8

विजय सेतुपति की तमिल वेब सीरीज कट्टान भी एक क्राइम-थ्रिलर है, जिसे हॉटस्टार पर खूब देखा जा रहा है. इसकी कहानी आपको हर मोड़ पर चौंकाने वाला काम करती है. आप इसे अपनी भाषा में भी बड़े आराम से देख सकते हैं.

  • 6/8

नकुल मेहता और श्रिया सरन की वेब सीरीज 'स्पेसजेन' भी एक बेहतरीन सीरीज है, जो आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसकी कहानी इंडिया के मंगल मिशन की है कि आखिर कैसे इंडियन साइंटिस्ट्स ने इस मिशन को पूरा किया. अगर आप साइंस में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप इसे एक मौका दे सकते हैं.

Advertisement
  • 7/8

हॉटस्टार पर इस हफ्ते साउथ का काफी सारा कंटेंट ट्रेंड कर रहा है. बैचमेट्स नाम की वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी 4 एस्पायरिंग इंजीनियर स्टूडेंट्स की है, जो कॉलेज लाइफ की असलियत देखकर दंग रह जाते हैं.

  • 8/8

तेलुगू भाषा में आई वेब सीरीज विक्रम ऑन ड्यूटी भी हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. कहानी है एक सुपरकॉप की, जो अपने भूत और वर्तमान से जूझ रहा है, लेकिन बड़ी आसानी से पेचीदा केस सुलझा रहा है.

All Photos: Jio Hostar

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement