Advertisement

बॉलीवुड

पुराना फर्नीचर-अधूरा पेंट, सस्ता मगर सादगी से सजा इम्तियाज का 4 मंज‍िला ऑफिस, जहां बने कई रॉकस्टार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST
  • 1/11

डायरेक्टर इम्तियाज अली अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं. मूवी में शारवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. 
 

Photo: Instagram @imtiazaliofficial
 

  • 2/11

इम्तियाज का मुंबई में 4 मंजिला ऑफिस है. जिसका उन्होंने टूर दिया है. फिल्ममेकर ने इसी ऑफिस में दिल छूने वाली कई रोमांटिक फिल्मों की स्टोरी लिखी है.
 

Photo: Screengrab

  • 3/11

इम्तियाज के ऑफिस का नाम है विंडो सीट. कर्ली टेल्स संग बातचीत में इम्तियाज ने विंडो सीट नाम रखने की वजह बताई.
 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 4/11

वो कहते हैं-  विंडो सीट आपको उस जिंदगी से रूबरू कराती है जो आपकी खुद की नहीं है. आप अपनी सोच से परे जाते हैं.
 

Photo: Screengrab

  • 5/11

करोड़ों में कमाने वाले इम्तियाज के ऑफिस का लुक कईयों को हैरान कर सकता है. क्योंकि ये लैविश नहीं है. ना ही महंगी चीजों को शोकेस किया गया है. 
 

Photo: Screengrab

  • 6/11

ऑफिस का लुक एकदम रस्टिक है. ये आपको अर्थी फील देता है. ऑफिस एकदम सिंपल है. सूथिंग वाइब देता है. ऑफिस की किसी भी दीवार पर कलरफुल कलर नहीं है. 
 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/11

मिनिमल लुक देने के लिए इसे ब्राउन, व्हाइट के मिक्स के साथ पेंट किया गया है. इम्तियाज में मजे में कहा कि उनके पास पैसे कम पड़ गए थे इसलिए उन्होंने ऑफिस की दीवारों पर चूना नहीं कराया.
 

Photo: Screengrab

  • 8/11

फर्स्ट हैंड फर्नीचर वो खरीद नहीं पाए, इसलिए सेकंड हैंड फर्नीचर से ऑफिस को सजाया है. ऑफिस की दीवारों पर आधा-अधूरा पेंट होने की भी उन्होंने वजह बताई. 
 

Photo: Screengrab

  • 9/11

इम्तियाज में मजाक में कहा- हम मजदूरों को रोजाना का भत्ता नहीं दे पाए, इसलिए वो भाग गए थे. कुछ दीवारों में मैंने ही खराब सा पेंट किया है. ऑफिस में सिंपल वुडन फर्नीचर रखा है. मीटिंग रूम में बड़ा सा सोफा लगा है. 
 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 10/11

जहां इम्तियाज टीम या एक्टर्स संग बैठकर बातचीत करते हैं. ऑफिस हद सिंपल है. मीटिंग रूम में एक वुडन टेबल है. जिसमें जगह-जगह पर पेंट के छींटे पड़े हैं. 
 

Photo: Screengrab

  • 11/11

इम्तियाज का ये ऑफिस बेशक लग्जूरियस वाइब ना दें, लेकिन उनकी क्रिएटिविटी नजर आती है. उनकी डीप थिंकिंग और डिफरेंट सोच की झलक दिखने को मिलती है.
 

Photo: Instagram @imtiazaliofficial
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement