90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा 7 साल बाद फिल्म रूपा से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. गोविंदा की कमबैक फिल्म को लेकर फैन्स में एक्साइटमेंट है.
फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन उससे पहले गोविंदा हर जगह इसका प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं. गोविंदा एक ऐसे स्टार हैं, जिनके लिए जनता का प्यार कभी कम नहीं हुआ. उनके बारे में कोई कुछ भी कहे, लेकिन वो हमेशा हंसते हुए नजर आते हैं.
अब ANI के पॉडकास्ट में उन्होंने एक ऐसी बात शेयर की है, जिसने फैन्स को इमोशनल कर दिया है. सुपरस्टार ने बताया कि उनकी लाइफ में एक वक्त था जब वो आत्महत्या करने वाले थे.
गोविंदा से पूछा गया कि आपकी जिंदगी में इतनी सारी देवियां थीं. कौन सी ऐसी देवी थी, जिन्होंने आपका दिल तोड़ा. वो कहते हैं कि ऐसा तो कभी नहीं हुआ.
फिर उन्होंने कहा- एक टाइम मम्मी की वजह से हुआ. मम्मी जिस वक्त जा रही थीं. ऐसा लगा कि अब हो गया. इतना ही था. तो मां नर्मदा नदी में मैंने सोचा कि अब थोड़ा आगे जाकर हमें मिल जाएंगी. तो मैं अंदर चला गया. अचानक मुझे एक आभास हुआ कि मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है. उनसे पूछा गया कि क्या आप आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे. गोविंदा कहते हैं कि लगभग ऐसा हो गया था.
एक्टर से पूछा गया कि क्या आपको अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलती थी. उन्होंने कहा कि धमकी किसे नहीं मिली. जिस वक्त वो दौर चल रहा था. वो चल ही रहा था. जो देश के अंदर दौर होता है, उससे एक्टर कैसे अलग हो जाएगा.
उन्होंने राजेश खन्ना और धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए कहा कि ये काम की प्लानिंग अच्छी करते थे. लेकिन इन्होंने काम के बाद की प्लानिंग कभी नहीं की. इन लोगों ने कभी इमेज नहीं बनाई. ये शाम में बैठकर ड्रिंक करते थे.
गोविंदा से पूछा गया कि नीलम, करिश्मा और रवीना जैसी एक्ट्रेसेस ने ऐसे डांस मूव्स किसी के साथ नहीं किए, जैसे आपके साथ किए. उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि मेरी मूवीज नहीं चलेंगी. मेरी फिल्मों के गाने चलेंगे. और हीरोइन के साथ जो मैं संबंध बनाऊंगा...
गोविंदा से पूछा गया कि कितनी लड़कियों के साथ रासलील चली आपकी. गोविंदा हंसते हुए कहते हैं कि रासलीला तो ऐसे कह रही हैं, जैसे मैं पैकअप के बाद भी उनसे मिलता था. उनसे पूछा गया, तो क्या आप नहीं मिलते थे. इस सवाल को उन्होंने हंसते हुए टाल दिया.
All Photos: Vinod Singh