Advertisement

बॉलीवुड

गोविंदा ने बनाई डेविड धवन की पार्टी से दूरी! यशवर्धन-टीना पहुंचे, सलमान खान ने लूटी महफिल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड फिल्ममेकर डेविड धवन पिछले 40 सालों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. आंखें, कुली नंबर 1, राजा बाबू, जुड़वा, बड़े मियां छोटे मियां- ऐसी सुपरहिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर को आज भी हर कोई जानता है. 

  • 2/9

डेविड धवन अपने बेटे वरुण के साथ नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ला रहे हैं, जो माना जा रहा है कि उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है. इसके बाद डायरेक्टर रिटायर होने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया गया है. 

  • 3/9

डेविड धवन के सक्सेसफुल करियर को सेलिब्रेट करने के लिए आज मुंबई में एक शानदार पार्टी का भी आयोजन रखा गया. वहां इंडस्ट्री के कई दिग्गज एक्टर्स-फिल्ममेकर्स ने शिरकत की. 
 

Advertisement
  • 4/9

सलमान खान भी डेविड धवन के करियर को सेलिब्रेट करने पहुंचे. उन्होंने डायरेक्टर के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया, जिसमें से अधिकतर सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट गईं.

  • 5/9

सलमान इवेंट के दौरान भी मस्ती-मजाक वाले मूड में नजर आए. उन्होंने वरुण और डेविड धवन के साथ लाइट मोमेंट्स शेयर किए. साथ ही पैप्स के साथ भी हंसकर बात की, जिनसे वो कुछ दिन पहले थोड़े नाराज भी हो गए थे.

  • 6/9

करण जौहर ने भी डेविड धवन और वरुण धवन के साथ पोज दिए. करण ने डायरेक्टर के बेटे को इंडस्ट्री में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लॉन्च किया था. इसलिए इस मोमेंट में उन्हें भी शामिल किया गया.

Advertisement
  • 7/9

पार्टी में लगभग हर पॉपुलर एक्टर ने शिरकत की. मगर सभी की निगाहें गोविंदा पर टिकी रहीं. उन्होंने डेविड धवन के साथ मिलकर सबसे ज्यादा फिल्में बनाईं, और वो सभी सुपर-डुपर हिट गईं.

  • 8/9

लेकिन अफसोस गोविंदा पार्टी में कहीं नजर नहीं आए. बल्कि उनके दोनों बच्चे बेटी टीना और बेटे यशवर्धन आहूजा उनकी जगह डेविड धवन के सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. फैंस गोविंदा को ना देखकर बड़े निराश हैं.

  • 9/9

गोविंदा और डेविड धवन के रिश्ते में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने मिले हैं. उनके बीच दूरियां साल 2013-14 के दौरान आई, जब अपनी फिल्मों में डायरेक्टर ने गोविंदा को कास्ट नहीं किया. करियर में मुश्किलें देख रहे गोविंदा को डेविड धवन का साथ नहीं मिला, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ी. हालांकि डायरेक्टर ने साफ किया कि उनके और एक्टर के बीच कोई झगड़ा या मन-मोटाव नहीं है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement