Advertisement

बॉलीवुड

कौन हैं 'धुरंधर 2' के जमील जमाली की असली पत्नी? लाइमलाइट से रहती हैं दूर

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST
  • 1/9

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दी है. फिल्म ने महज 7 दिनों में वर्ल्ड वाइड एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी के किरदार की काफी तारीफ हो रही है. 

  • 2/9

'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने भ्रष्ट राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया है. गीतिका गंजू धर उनकी पत्नी शबनम जमाली के रोल में दिखीं. लेकिन क्या आप एक्टर की रियल वाइफ से मिले हैं? 
 

  • 3/9

आज के वक्त में राकेश बेदी टेलीविजन के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं, जो बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. एक्टर अपनी सक्सेस का क्रेडिट वाइफ आराधना बेदी को देते हैं. 

Advertisement
  • 4/9

एक ओर जहां राकेश बेदी एंटरटेनमेंट की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं. वहीं उनकी पत्नी आराधना निजी जिंदगी में हाउस वाइफ का अहम रोल अदा कर रही हैं. 

  • 5/9

पत्नी की वजह से राकेश बेदी स्टारडम मिलने के बाद भी जमीन जुड़े हुए हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि आराधना और राकेश बेदी की अरेंज मैरिज हुई है. 

  • 6/9

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात की है. राकेश बेदी ने बताया कि उनके और आराधना के कुछ कॉमन रिश्तेदार थे. रिश्तेदारों ने ही उनकी शादी का प्रोपजल रखा था. 

Advertisement
  • 7/9

राकेश बेदी की मामी और आराधना की मौसी ने ही उनके रिश्ते को आगे बढ़ाया था, क्योंकि वो दोनों की दोस्त थीं. राकेश बेदी जब पहली बार आराधना से मिले, तो उन पर दिल हार बैठे.
 

  • 8/9

आराधना के पेरेंट्स को इस रिश्ते से आपात्ति थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि एक्टर का करियर स्थिर नहीं होता है. पर जल्द ही वो रिश्ते के लिए मान गए. 

  • 9/9

शादी के बाद राकेश बेदी और आराधना दो बेटियों रिद्धिमा और रितिका के पेरेंट बने. आराधना आज भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. 
 

All Photos: Instagram @bediaradhana

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement