Advertisement

बॉलीवुड

'बंदर' में बॉबी को नचाने वाली ये हसीना कौन? बॉलीवुड से लेकर OTT तक ढा चुकी है कहर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST
  • 1/8

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बनाई फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें बॉबी देओल को एक सितारे के रूप में देखा जा सकता है, जो फेम पाने के स्ट्रगल और अकेलेपन से जूझ रहा है. इस उसकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होती है, जो उसकी जिंदगी पलटकर रख देती है और उसे जेल पहुंचा देती है. इस लड़की का किरदार एक्ट्रेस सपना पब्बी निभा रही हैं.

  • 2/8

अगर आपको भी सपना का चेहरा जाना पहचाना लग रहा है और आप सोच रहे हैं कि उन्हें पहले कहां देखा है, तो हम आपको उनके बारे में बता देते हैं. सपना पब्बी एक ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल हैं. 37 साल की सपना का जन्म इंग्लैंड के लंदन में 20 दिसंबर 1988 को हिंदू-पंजाबी परिवार में हुआ था. 

  • 3/8

सपना पब्बी का ताल्लुक भारतीय पंजाबी परिवार से है. उन्होंने बर्मिंघम की एस्टन यूनिवर्सिटी से फाइनेंस की पढ़ाई की है. 22 साल की उम्र में उन्हें फैशन की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक ट्रिनी और सुजैना के साथ काम करने के लिए चुना गया था. इसके बाद उन्होंने भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा.

Advertisement
  • 4/8

टीवी शो 'घर आजा परदेसी' और '24' में उन्हें अहम किरदार निभाते देखा गया. एक वक्त पर वो यामी गौतम के साथ 'फेयर एंड लवली' के विज्ञापन में भी नजर आई करती थीं. 2015 में फिल्म 'खामोशियां' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. पिक्चर में अली फजल संग केमिस्ट्री और बोल्ड सीन्स के चलते उनके खूब चर्चे हुए थे.

  • 5/8

हिंदी के साथ-साथ सपना पब्बी ने पंजाबी और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया है. उन्हें 'टोली प्रेमा', 'मार गए ओए लोको', 'अरदास करां', 'ड्राइव', 'सार्जेंट', 'सरदार जी 3' जैसी फिल्मों में देखा गया है. जल्द सपना, फिल्म 'बंदर' में नजर आएंगी. इस पिक्चर का प्रीमियर 2025 में हुए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी TIFF में हुआ था.

  • 6/8

टेलीवीजन और फिल्मी दुनिया के साथ-साथ सपना पब्बी का दबदबा ओटीटी की दुनिया में भी खूब है. उन्हें 'द ट्रिप', 'ब्रीद', 'बॉम्बर्स', 'फोर मोर शॉट्स प्लीज', 'इनसाइड एज', 'लंदन फाइल्स', नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड 2' समेत यूनाइटेड कच्चे' जैसी सीरीज में देखा जा चुका है.

Advertisement
  • 7/8

2012 से लेकर अभी तक सपना पब्बी काफी काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर के साथ-साथ ढेरों एक्सपेरिमेंट कर खुद को बेहतर बनाया है और अपने टैलेंट को साबित करके दिखाया है. देखना होगा कि फिल्म 'बंदर' में वो क्या कमाल करती हैं. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में हो रही है.

  • 8/8

Photos: Instagram/@sapnapabbi_sappers

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement