शोबिज की नामचीन एक्ट्रेस अनीता कंवल 40 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. वो 72 साल की हो चुकी हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने शाहरुख खान समेत कई बड़े एक्टर्स और फिल्म मेकर के साथ काम किया है. लेकिन आज उनके पास काम नहीं है.
कभी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा कैरेक्टर आर्टिस्ट्स में गिनी जाने वाली अनीता का कहना है कि अब इंडस्ट्री में लोग उन्हें जैसे भूल ही गए हैं. अनीता खुद को अकेला और नजरअंदाज महसूस कर रही हैं. भावुक होकर उन्होंने कहा- मेरा मन करता है कि मैं खुद को खत्म कर लूं.
अपने अकेलेपन पर बात करते हुए अंकिता ने इंफ्लुएंसर्स को मिलने वाले एक्टिंग के मौके पर भी बात की. अनीता बनेगी अपनी बात और सोनपरी जैसे फेमस शोज का हिस्सा रही हैं. वहीं वो कभी हां कभी ना, जुनून जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं.
अनीता से जब पूछा गया कि आपके अंदर काम की भूख है, आपको काम चाहिए, आप घर में इसलिए नहीं बैठे हो कि खाली बैठना है. ऐसे में इंफ्लुएंसर्स को मौका मिलता है, क्योंकि उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं? इस पर अनीता ने कहा- ये सबसे बेकार बात है.
अनीता ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में कहा कि- ये घटिया होने के साथ-साथ सबसे भयानक बात है. क्योंकि आप किसी कास्टिंग डायरेक्टर से पूछोगे तो हर कोई मना करेगा कि नहीं हम ऐसा नहीं करते. कोई एक्सेप्ट नहीं करता कि इंस्टा देखते हैं.
अनीता आगे बोलीं- वो झूठ बोलते हैं, इंस्टा पर इंफ्लुएंसर्स को देखते भी हैं और इंफ्लुएंस भी होते हैं. जो हमने 40-45 साल मेहनत की, पूरी निष्ठा के साथ, बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ वो कुछ मायने नहीं रखता.
अनीता ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि- अब ये इंस्टाग्राम मायने रखता है. इंस्टाग्राम पर तो कोई कपड़े उतारकर फेमस हो सकता है. उनका टैलेंट कहां है. और कौन सी फिल्म है इन इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स की जो हिट हुई है.
अनीता ने साथ ही अपना दर्द बयां करते हुए इसका भी जिक्र किया कि इंडस्ट्री में सालों काम करने के बाद उनसे ऑडिशन दिलवाया जाता है. और साथ ही वहां खुद को इंट्रोड्यूस तक करने को कहा जाता है.
(Photo: Instagram @anitakanwal_act)