ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant ने एक बार फिर अपने सालों पुराने विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है. राखी ने सिंगर Mika Singh के साथ हुए मोस्ट-कॉन्ट्रोवर्शियल और फेमस किसिंग विवाद पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उस घटना में उनकी कोई गलती नहीं थी.
एक्ट्रेस का दावा है कि मीका ने उन्हें पार्टी में अचानक किस किया था और सब कुछ पहले से प्लान किया हुआ था. राखी ने इस दौरान अपने पिता की नाराजगी, मां के दर्द और उस विवाद के बाद झेली गई आलोचनाओं को लेकर भी भावुक बातें शेयर कीं.
हॉटरफ्लाई से बातचीत में राखी बोलीं- मीका ने मेरे साथ जो किसिंग की घटना की थी, किसिंग वाली. उसने पहले से सोच के रखा था. तब मेरे पिता ने बोला कि इसलिए मैं कहता था बॉलीवुड में मत जाओ.
एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि- अरे पापा, तुम देखो तो सही इसमें मेरी गलती नहीं है उसकी गलती है भाई. उसने आकर पार्टी में एकदम से मुझे किस किया.
आगे अफसोस जताते हुए राखी भावुक हो गईं और बोलीं- कुछ होता है तुम बेटियों को बोलते हो. बेटी ने किया. क्यों? मैंने नहीं किया. मेरी मां को बोला कि ये देखो तुम्हारी बेटी ने क्या किया.
भड़ास निकालते हुए राखी ने कहा- ये नहीं दिखता कि वो कितना घटिया था, उसने मेरे साथ क्या किया. इस इंसीडेंट के बाद राखी ने मीका पर केस भी कर दिया था.
राखी ने बताया कि कोर्ट में हमारा केस 15-20 साल तक चला, फिर मैंने माफ कर दिया. अब मैं लोगों को माफ कर देती हूं. राखी से जब पूछा गया कि क्या आपने कोई हिंट दी थी. अगर नहीं तो फिर कैसे कर दिया. एक्ट्रेस बोलीं- मैंने कोई हिंट नहीं दी थी. कुछ नहीं कहा था.
राखी ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी नॉर्मल थी, जैसे केक काटने जाते हैं. नॉर्मल थी, सब चीयर करते हैं. लेकिन उसने पहले से सोच के रखा था. राखी ने बताया कि फिर भी सबने उन्हीं की गलती बताई.
ये विवाद 2006 का है जब राखी मीका की दोस्त हुआ करती थीं. इस इंसीडेंट के बाद इस पर खूब बवाल मचा था. मीका ने राखी को ट्रोल करते हुए एक गाना 'ऐ भाई तूने पप्पी क्यों ली' भी बनाया था.