फिल्मों में रोमांटिक सीन्स के दौरान एक्टर्स को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. खुद को कंफर्टेबल महसूस कराना, को-एक्टर संग ट्यूनिंग बनाना, सेट का माहौल अच्छा होना.. जैसी कई बातें मायने रखती हैं. कई बार ऐसा भी हुआ है जब एक्टर्स इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान हद पार कर गए.
Photo: Social Media
ऐसे कई एक्टर्स हैं जो रोमांटिक सीन्स की शूटिंग के दौरान बहके. रील का उनका ये रोमांस रियल में तब्दील हुआ. अपने इस बर्ताव के लिए उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी. दूसरी तरफ, लवबर्ड्स को भी सेट पर जज्बातों में बहते देखा गया. जानते हैं रोमांटिक सीन्स के दौरान हुए इन किस्सों के बारे में...
Photo: Screengrab
रुसलान मुमताज को लेकर एक किस्सा फेमस है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'आई डोंट लव यू' में इंटीमेट सीन के दौरान वो जज्बाती हो गए थे. एक्टर ने रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान को-एक्ट्रेस चेतना की ड्रेस की जिप खोल दी थी.
Photo: Instagram @ruslaanmumtaz
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का रोमांस किसी से छिपा नहीं है. मूवी गोलियां की रासलीला-राम-लीला के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. इंटीमेट सीन में वो इतना डूबे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुके थे. उनका किसिंग सीन जारी रहा. इस दौरान दोनों डेट कर रहे थे.
Photo: Social Media
रणबीर कपूर और एवलिन शर्मा ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ काम किया था. उनके बीच लवमेकिंग सीन था. इसमें दोनों बहक गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने डायरेक्टर की बात को भी अनसुना कर दिया था.
Photo: Screengrab
जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी एक किस्सा वायरल है. वे फिल्म 'अ जेंटलमैन' में इंटीमेट हुए थे. किसिंग सीन के दौरान डायरेक्टर के कट बोलने पर भी वो एक दूसरे को kiss करते रहे.
Photo: Screengrab
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस ने 'द फ्लाइंट जट' में साथ काम किया था. कहा जाता है किसिंग सीन में कट बोलने के बाद भी उनका रोमांस जारी रहा.
Photo: Social Media
विनोद खन्ना के कई बार सीन के दौरान बहकने के किस्से हैं. एक फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ रोमांटिक सीन में वो जज्बाती हो गए थे. कट बोलने पर भी kiss करते रहे. दूसरा सीन उनका माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म दयावान का है.
Photo: Screengrab
मूवी में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच रोमांटिक सीन था. कहते हैं शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना इस कदर बहके कि उन्होंने माधुरी का होंठ काट लिया था, जिससे खून निकलने लगा था. इस सीन को लेकर माधुरी को शर्मिंदगी हुई थी. बाद में एक्टर ने इसके लिए माफी मांगी थी.
Photo: Screengrab