बधाई हो! बोनी कपूर की लाडली बेटी अंशुला कपूर अब मिस से मिसेज बन गई हैं. अंशुला ने 6 जुलाई को बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग धूमधाम से शादी रचाई.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)
अंशुला की शादी के कई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. बेटी की शादी में बोनी कपूर इमोशनल होते दिखाई दिए.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)
शादी के एक अनसीन वीडियो में अंशुला और रोहन मंडम पर एक दूजे को वरमाला पहनाते नजर आए. वरमाला पहनाते हुए दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)
बेटी-दामाद की वरमाला के दौरान बोनी कपूर अपनी लाडली के पीछे खड़े होकर तालियां बजाते हुए दिखाई दिए. बोनी कपूर के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी भी दिखी और वो भावुक भी होते नजर आए.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)
अंशुला और रोहन की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में धूमधाम से हुई. अंशुला पीच कलर के लहंगा-चोली में दुल्हन बनीं. उन्होंने मल्टीलेयर नेकलेस, मांग टीका, झुमके, कंगन पहनकर अपना वेडिंग लुक कंप्लीट किया.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)
वहीं, अंशुला के दूल्हे राजा रोहन ठक्कर शेरवानी में काफी जंच रहे हैं. उन्होंने सिर पर मैचिंग पगड़ी भी पहनी.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)
वरमाला के दौरान दूल्हे राजा रोहन अपनी दुल्हनिया अंशुला के सामने सिर झुकाकर खड़े रहे. रोहन के इस अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)
अंशुला-रोहन की ग्रैंड वेडिंग के फोटोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं. न्यूलीवेडेड कपल को फैंस और सेलेब्स की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. फैंस उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआ दे रहे हैं.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)