कपूर खानदान में इस समय जश्न का माहौल है. बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर रही हैं. शादी का जश्न जोरों-शोरों पर चल रहा है.
अंशुला कपूर को पिया रोहन ठक्कर के नाम की मेहंदी लगी. उन्होंने अब अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. अंशुला ने अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की.
मेहंदी फंक्शन की एक तस्वीर में रोहन ठक्कर अपनी दुल्हनिया अंशुला कपूर को प्यार से गाल पर KISS करते नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है.
मेहंदी के फंक्शन में पूरा कपूर खानदान जश्न में डूबा नजर आया. अंशुला के प्री-वेडिंग में उनके पिता बोनी कपूर भी खुशी से झूमते दिखे. एक तस्वीर में बोनी अपनी लाडली पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
प्री-वेडिंग फंक्शन में अंशुला खुशी से चहकती दिखीं. उनकी बिग स्माइल से उनकी खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं. जिंदगी के नए चैप्टर का वेलकम करने के लिए वो सुपर एक्साइटेड हैं.
अंशुला की मेहंदी में उनकी छोटी बहन और एक्ट्रेस खुशी कपूर ने अपने हुस्न से पूरी लाइमलाइट लूट ली. साड़ी में खुशी के लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है.
सोनम कपूर भी छोटी बहन अंशुला के मेहंदी के फंक्शन में रॉयल लुक में दिखाई दीं. ब्लू ट्रेडिशनल आउटफिट और स्लीक हेयर बन में वो स्टनिंग लगीं.
मेहंदी के बाद अंशुला की चूड़ा और कलीरे सेरेमनी हुई. जाह्नवी कपूर बहन अंशुला के हाथ पर कलीरे बांधती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान पास बैठे अर्जुन अपनी बहन को निहारते दिखे. बता दें कि जाह्नवी और खुशी से अंशुला और अर्जुन का रिश्ता भले ही सौतेली बहनों का है, मगर उनके बीच प्यार काफी गहरा है.
चूड़ा और कलीरे सेरेमनी में दुल्हन अंशुला लाइट ग्रीन सूट में काफी खूबसूरत लगीं.
फंक्शन की इनसाइड फोटो में अंशुला बहन शनाया कपूर पर अपने कलीरे गिराने की कोशिश करती भी नजर आईं. माना जाता है कि जिस पर कलीरे टूटकर गिरते हैं उसकी शादी जल्दी होती है.
शबाना आजमी भी कपूर खानखान की खुशियों में शामिल हुईं. उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार दिया.
मेहंदी के फंक्शन में अंशुला ने टील ब्लू कलर का लहंगा-चोली पहना. अपने आउटफिट की डिटेल शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा- मेहंदी के फंक्शन के लिए मैं एक ऐसा आउटफिट चाहती थी, जो उस परिवार का सम्मान करे, जिसका मैं हिस्सा बनने जा रही हूं. अर्पिता मेहता का यह शानदार टील ब्लू लहंगा पटोला की विरासत से प्रेरित है. लहंगे पर खूबसूरत मिरर वर्क किया गया है.
अंशुला ने बताया कि उनकी बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर ने उनके मेहंदी फंक्शन की प्लानिंग की थी. दोनों बहनों ने उन्हें सरप्राइज दिया.
अंशुला ने लिखा- मुझे पता था कि कोई सेलिब्रेशन होने वाला है, लेकिन मुझे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उन्होंने क्या सोच रखा है. इतने सारे प्यार के बीच इस सब को अपनी आंखों के सामने सच होते देखना, एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगी.
बता दें कि एक छत के नीचे पूरा कपूर खानदान जश्न में डूबा नजर आया. हर कोई हसंता-चहकता दिखा. हम बस यही कहेंगे कि उनकी खुशियों को किसी की नजर न लगे.
(Photo: Instagram @anshulakapoor)