Advertisement

बॉलीवुड

सीता बनीं अजंलि अरोड़ा! MMS लीक-वल्गर डांस विवाद में फंस चुकी 'कच्चा बादाम गर्ल', यूजर्स बोले- घोर कलयुग

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST
  • 1/10

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा अब जल्द ही बड़े पर्दे पर माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का टीजर आया और इसके साथ ही अंजलि की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

 

(Photo: YT Trailer Screengrab)

  • 2/10

टीजर में अंजलि को सीता के रूप में देखने के बाद कुछ यूजर्स ने उनकी पुरानी कंट्रोवर्सी का हवाला देते हुए मेकर्स पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. सोशल मीडिया पर कुछ लोग लिख रहे हैं कि- घोर कलयुग है, अंजलि को सीता कैसे बना दिया? वहीं कुछ यूजर्स फिल्म से उन्हें हटाने की मांग भी कर रहे हैं.

(Photo: Instagram @anjimaxuofficially)

  • 3/10

अंजलि का सीता लुक पहली बार अक्टूबर 2025 में सामने आया था. उस समय भी सोशल मीडिया पर उनकी कास्टिंग को लेकर काफी आपत्ति जताई गई थी. कुछ यूजर्स ने उनकी पुरानी बोल्ड तस्वीरों और सोशल मीडिया इमेज को आधार बनाकर सवाल उठाए थे. मेकर्स के साथ-साथ अंजलि को भी जमकर ट्रोल किया गया था. अब टीजर रिलीज होने के बाद एक बार फिर वही बहस तेज हो गई है.

 

(Photo: YT Trailer Screengrab)

Advertisement
  • 4/10

अंजलि अरोड़ा को सबसे पहले ‘कच्चा बादाम’ गाने पर डांस करने वाले वायरल वीडियो से जबरदस्त पहचान मिली थी. वीडियो वायरल हुआ तो वह सोशल मीडिया स्टार बन गईं, लेकिन इसी के साथ उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा.

 

(Photo: Instagram @anjimaxuofficially)

  • 5/10

बाद में अंजलि को कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में हिस्सा लेने का मौका मिला. शो में उनकी पर्सनैलिटी और कंटेंट के साथ-साथ कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ उनकी दोस्ती भी खूब चर्चा में रही.

 

(Photo: Instagram @anjimaxuofficially)

  • 6/10

‘लॉक अप’ के दौरान अंजलि और मुनव्वर की दोस्ती और केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. दोनों के रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई गईं. शो के दौरान उनके बीच की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आई, लेकिन इसी वजह से दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बयानबाजी भी हुई.

 

(Photo: Instagram @anjimaxuofficially)

Advertisement
  • 7/10

अगस्त 2022 में इंटरनेट पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. इसे लेकर दावा किया गया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा हैं. अंजलि ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वीडियो फर्जी और मॉर्फ्ड है और उन्हें व उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में अंजलि ने कुछ मीडिया पोर्टल्स और YouTube चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की थी और FIR दर्ज कराई थी.

 

(Photo: Instagram @anjimaxuofficially)

  • 8/10

जनवरी 2026 में अंजलि के बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल भी एक मामले को लेकर सुर्खियों में आए थे. उत्तर प्रदेश के मेरठ में काशी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्कॉर्पियो पर संसद/पूर्व सांसद से जुड़ा एक कथित फर्जी VIP/Ex-MP स्टीकर लगा हुआ मिला था. इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया और आकाश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

 

(Photo: Instagram @anjimaxuofficially)

  • 9/10

सोशल मीडिया स्टार से एक्ट्रेस और अब माइथोलॉजिकल किरदार तक का सफर अंजलि के लिए काफी बड़ा बदलाव है. ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में वह सीता के किरदार में हैं और देव शर्मा राम की भूमिका निभा रहे हैं.

 

(Photo: Instagram @anjimaxuofficially)

Advertisement
  • 10/10

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद जहां कुछ दर्शक अंजलि को नए अवतार में देखने को लेकर उत्साहित हैं, वहीं उनकी कास्टिंग को लेकर एक वर्ग लगातार सवाल भी उठा रहा है. हालांकि फैंस अंजलि का लगातार बचाव कर रहे हैं, देखना होगा कि वो उनकी उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं.
 

(Photo: Instagram @anjimaxuofficially)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement