14 अप्रैल 2022, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जिंदगी सबसे खूबसूरत तारीख है. आज ही के दिन आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंधे थे.
मंगलवार को आलिया-रणबीर अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद रोमांटिक फोटोज शेयर कर रणबीर को एनिवर्सरी की बधाई दी है.
तस्वीरों में आलिया और रणबीर अपने खास दिन को बर्फीली वादियों में सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं.
एनिवर्सरी पर आलिया और रणबीर ने आइस स्टेकिंग की. कपल ने बर्फीली वादियों में जमकर हैप्पी पोज भी दिए.
खास मौके पर आलिया-रणबीर के लिए खूबसूरत कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम किया गया था. टेबल गुलाबों से सजी दिखी.
सुबह होते ही कपल ने ठंडे-ठंडे मौसम गर्मा गरम चाय का लुत्फ उठाया. तस्वीरें बताती हैं कि दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी काफी रोमांटिक और अच्छी रही. हालांकि, आलिया ने ये रिवील नहीं किया है कि वो एनिर्वसरी सेलिब्रेट करने के लिए कहां आई हुई हैं.
आलिया और रणबीर की बेटी राहा मम्मी-पापा की एनिर्वसरी की खुशियां दोगुनी करती दिखीं. रणबीर अपनी लाडली राहा को भेड़ से मिलवाते दिखे.
आलिया ने लिखा कि कम शब्दों में कहा जाए तो तू साथ है, तो दिन है रात है. आलिया की पोस्ट पर सेलेब्स और फैन्स उन्हें वेडिंग की बधाई दे रहे हैं.
एक्ट्रेस ने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा कि उड़ते-गिरते, चलते-फिरते और बातें करते-करते, हमने अपनी जिंदगी को बेहद खूबसूरत बना लिया.
All Photo: Instagram @aliaabhatt