बॉलीवुड कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने फैन्स ने गुड न्यूज दे दी है. आदित्य और अनुष्का शादी के पांच साल बाद पेरेंट क्लब में शामिल होने जा रहे हैं.
29 मई को कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए बताया कि वो और उनकी वाइफ मां-बाप बनने जा रहे हैं. दोनों के चेहरे की खुशी बता रही है कि इस फेज के लिए उन्होंने बहुत इंतजार किया है.
आदित्य ने इंस्टाग्राम गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा कि मैंने सौ साल तक इंतजार किया है. पर तुम्हारे लिए एक मिलियन साल भी इंतजार कर लूंगा.
वो आगे लिखते हैं कि जबकि मैं किसी चीज के लिए तैयार नहीं था. तुम्हारा होने का इससे बड़ा फायदा क्या हो सकता है.
पोस्ट में आदित्य और अनुष्का ब्लैक आउटफिट में नजर आए. एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की गाउन पहनी थी. मॉम टू बी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी.
आदित्य ब्लैक कलर की टीशर्ट-पैंट में नजर आए. उनकी टी-शर्ट के बैक साइड पर बाप लिखा हुआ है.
तस्वीरों में आदित्य पत्नी का बेबी बंप पकड़कर रोमांटिक पोज देते दिखे. कपल के चेहरे पर घर आने वाले नन्हे मेहमान के लिए एक्साइटमेंट दिखी.
आदित्य और अनुष्का के गुड न्यूज शेयर करते ही सभी उन्हें बधाई देने लगे हैं. अनन्या पांडे, हुमा कुरैशी, आमिर अली और करिश्मा तन्ना जैसे तमाम सेलेब्स ने कमेंट करके खुशी जताई.
Photo: Instagram @adityaseal