Advertisement

बॉलीवुड

सलमान संग फ‍िल्म में दिखी 14 साल की एक्ट्रेस ने पास की 10वीं की परीक्षा, म‍िले इतने परसेंट नंबर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST
  • 1/8

इंडस्ट्री के कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जो एक्टिंग और पढ़ाई दोनों में अव्वल हैं. अदिबा हुसैन सैयद भी उन चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक हैं. 

  • 2/8

अदिबा हुसैन सैयद पढ़ाई से लेकर एक्टिंग तक हर मोर्चे पर सितारा बनकर जगमगा रही हैं. 

  • 3/8

10वीं ICSE में 97% नंबर लाकर उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और टैलेंट साथ-साथ चलते हैं. 
 

Advertisement
  • 4/8

सिनेमा की दुनिया और पढ़ाई को बैलेंस करते हुए, अदिबा एक ऐसी यंग पर्सनैलिटी हैं, जो कैमरे के सामने और क्लासरूम में दोनों जगह कमाल करती हैं.
 

  • 5/8

अदिबा ने हार्ड वर्क, डिसिप्लिन और वर्सटाइलिटी का बेहतरीन उदाहरण सेट किया है. 

  • 6/8

हैरानी वाली बात ये है कि 14 साल कि अदिबा किसी छोटे मोटे नहीं, बल्कि सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं. 
 

Advertisement
  • 7/8

अदिबा ने सलमान के साथ फिल्म सिकंदर में  काम किया है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी. उन्होंने एयरलिफ्ट और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में भी काम किया है. छोटी सी उम्र में उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते हैं. 

  • 8/8

फिल्मों के अलावा वो रंजू की बेटियां जैसे टीवी शो में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं. वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 

Photo: Instagram @iamadibahussain

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement