कौन हैं Khesari Lal Yadav की बेटी? पापा संग फिल्म में कर चुकी हैं काम, बड़े होकर बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की बेटी को टारगेट किया जा रहा है. एक्टर की बेटी का किसी ने फोटो और नाम लगाकर गाना बनाया गया है. खेसारी की बेटी को इससे पहले भी टारगेट किया जा चुका है. आइए जानते हैं कौन है खेसारी लाल यादव की लिटिल प्रिंसेस?

Advertisement
खेसारी लाल यादव और उनकी बेटी कृति यादव खेसारी लाल यादव और उनकी बेटी कृति यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:31 AM IST

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की लाडली बेटी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. किसी ने खेसारी की प्रिंसेस का फोटो और नाम लगाकर गाना बनाया है. इस हरकत से भोजपुरी किंग काफी गुस्से में हैं. उन्होंने ऐसा करने वालों को जमकर लताड़ भी लगाई है. 

कौन हैं खेसारी लाल यादव की बेटी?

खेसारी लाल यादव ने वीडियो शेयर करके कहा कि अगर किसी को दुश्मनी निभानी है तो उनसे निभाए, उनकी फैमिली या बच्चों को टारगेट ना करे. बेटी को टारगेट करने से खेसारी बेहद दुखी हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का फोटो और नाम लगाकर गाना बनाया गया है और ये बहुत गलत हरकत है. 

Advertisement

खेसारी लाल यादव की बेटी की इतनी चर्चा हो रही है, तो चलिए आपको एक्टर की प्रिंसेस से मिला ही देते हैं. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव निजी जिंदगी में एक फैमिली मैन हैं. खेसारी के दो बच्चे हैं. एक बेटा और एक बेटी. खेसारी की बेटी का नाम कृति है. हर पिता की तरह वो भी अपनी लाडली बिटिया से बेशुमार प्यार करते हैं. 

फिल्म में काम कर चुकी हैं खेसारी की प्रिंसेस

खेसारी लाल यादव की नन्ही परी बेहद कम उम्र में ही भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. कृति ने अपनी पहली फिल्म अपने पापा खेसारी संग ही थी. फिल्म का नाम है ‘दुल्हिन गंगा पार के’. इस फिल्म के लिए कृति को अवॉर्ड भी मिल चुका है. 

बेटी संग है खेसारी का खास बॉन्ड

खेसारी की बेटी उनके और अपनी मां के काफी करीब हैं. खेसारी भी अक्सर ही बेटी संग तस्वीरें शेयर करके उनपर प्यार लुटाते हैं. खेसारी की प्रिंसेस कृति अभी स्‍कूल में हैं और पढ़ाई कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो कृति भी अपने पिता की तरह एक स्टार बनना चाहती हैं. फिलहाल पढ़ाई की वजह से वो फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन बड़े होकर वो एक्ट्रेस बनना चाहती हैं. 

Advertisement

 

 

खेसारी की बेटी को पहले भी किया जा चुका है टारगेट

इन दिनों खेसारी की बेटी एक्टर के हेटर्स के निशाने पर हैं. खेसारी की बेटी का फोटो और नाम लगाकर किसी ने गाने में इस्तेमाल किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल की बेटी को टारगेट किया गया है. इससे पहले खेसारी की बेटी को रेप की धमकियां मिल चुकी हैं.

कुछ समय पहले एक यूट्यूबर ने खेसारी लाल यादव और उनके परिवार के बारे में कई भद्दी बातें बोली थीं. उसने खेसारी की बेटी को रेप की धमकी भी दी थी, जिसके बाद खेसारी का गुस्सा फूटा था और उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और बिहार पुलिस से सुरक्षा की मांग थी. अब एक बार फिर कोई खेसारी से दुश्मनी निभाने के लिए उनकी बेटी को टारगेट कर रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »