पब्लिसिटी के लिए पवन सिंह का नाम रट रहीं ज्योति? रो-रोकर बटोरे व्यूज, खुल रही पोल

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. पवन सिंह ने ज्योति के साथ रिश्ता खत्म कर लिया है, जबकि ज्योति पति की याद में सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो बनाकर सुर्खियां बटोर रही हैं.

Advertisement
ज्योति-पवन सिंह का होगा तलाक (Photo: Instagram @jyotipsingh999) ज्योति-पवन सिंह का होगा तलाक (Photo: Instagram @jyotipsingh999)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा से लाइमलाइट में रही है. पहली पत्नी के निधन के बाद पावर स्टार ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी. ये रिश्ता लंबा नहीं चला. दोनों अलग रह रहे हैं. पवन और ज्योति के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. पावर स्टार को पत्नी के साथ नहीं रहना. वो ज्योति संग रिश्ता बचाने की कोई कोशिश नहीं कर रहे. लेकिन ज्योति सुलह चाहती हैं. वो पति की याद में तड़प रही हैं.

Advertisement

ज्योति का प्यार या ड्रामा?
ऐसे में सवाल ये उठता है क्या ज्योति को सच में पवन सिंह से प्यार है? क्या वो सच में उनकी पत्नी बने रहना चाहती हैं? या फिर पावर स्टार संग रुतबे और स्टारडम के लिए जुड़ना चाहती हैं? ये सवाल इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि ज्योति पवन सिंह का नाम लेकर लंबे वक्त से सुर्खियां बटोर रही हैं. फर्क बस इतना होता है कि कभी वो उनके लिए पॉजिटिव बोलती हैं तो कभी निगेटिव. पवन सिंह के खिलाफ ज्योति ने पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान काफी भला बुरा बोला था. एक्टर पर गर्भपात कराने के आरोप लगाए थे. चुनाव प्रचार हो या इंटरव्यूज.. पवन सिंह का ही नाम वो रट रही थीं. काराकाट की जनता से मिलते वक्त रोने लगतीं. पति के नाम पर सिम्पेथी बटोरने की ज्योति की कोशिश सबने देखी.

Advertisement

फिर इलेक्शन हारने के बाद ज्योति पावर स्टार के खिलाफ बोलने लगीं. उनके घर के बाहर हंगामा किया. पवन सिंह से मिलने की गुहार लगाती दिखीं. इतना काफी नहीं हुआ तो कोर्ट में तलाक केस के बीच इंस्टा पर सिम्पेथी कार्ड वो आजकल खेल रही हैं. ज्योति सोशल मीडिया पर सिंदूर, साड़ी, बिंदी में सजी-धजी नई दुल्हन की तरह पोज देती दिखती हैं. सैड सॉन्ग पर रील बनाती हैं. किसी में पति के लिए तड़पने की बात कहती हैं. कभी कहती है- पिया उनसे बोलत नाही. कभी ससुराल लौटने की बात इशारों में गानों के जरिए कहती हैं. अब उनका लेटेस्ट वीडियो ही देख लीजिए. 

धुरंधर के गाने 'सानूं सारियां विसर गईयां राहवां वे' पर ज्योति ने वीडियो बनाया है. गाड़ी में बैठी हुई ज्योति दुखी हैं. मेकअप और सिंदूर लगाए हुए हैं. गाने के जरिए वो कहती हैं- उस दीदार को नजरें तड़पी हैं. मेरा सब कुछ लुट गया तेरा क्या गया... रात काटनी अब मुश्किल हो गई है. मुझे अपना बनाकर तू बेगाना हो गया.... ज्योति का ये वीडियो देख कई लोग उनका दुख महसूस करते दिखे. लेकिन कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया है.

शख्स ने कहा- पवन सिंह की याद में सिंदूर लगाकर खुद को दुखी दिखाकर ज्योति पब्लिसिटी में रहना चाहती हैं. किसी ने लिखा- ये सब नाटक है, ज्योति को पावर स्टार से कोई मतलब नहीं है. यूजर्स का ये भी कहना है अगर ज्योति को पवन सिंह से इतना ही प्यार है, तो फिर क्यों सरेआम पति पर कीचड़ उछाली थी. लोगों ने ज्योति के वीडियोज को क्रिंज तक कहा है. जिस तरह पवन सिंह को लेकर ज्योति का बार-बार स्टैंड बदला है, उससे मालूम पड़ता है वो प्यार की आड़ में पब्लिसिटी बटोर रही हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »