'खुद मोटी चेन पहनते हैं मां-बाप की दुर्दशा कर दी' खेसारी लाल यादव पर एक्टर का आरोप

यूट्यूबर-एक्टर बिजेंद्र ने खेसारी के माता-पिता को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना खेसारी के माता-पिता आज भी घास काटते हैं, उनके बेटे के पास धन-दौलत और मोटी सोने की चेनें हैं.

Advertisement
कहां हैं खेसारी के माता-पिता (Photo: Social Media) कहां हैं खेसारी के माता-पिता (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बड़े कलाकार हैं. वो दिन-ब-दिन कामयाबी की नई सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं. कभी लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी के पास आज धन-दौलत सब है. पर कामयाबी की रेस में उन्होंने अपने बूढ़े माता-पिता को पीछे छोड़ दिया है. ये हम नहीं, बल्कि यूट्यूबर-एक्टर बीआईबी बिजेंद्र सिंह कह रहे हैं. बिजेंद्र सिंह ने भोजपुरी एक्टर की जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 

Advertisement

खेसारी ने की मां-बाप की दुर्दशा 
एक लोकल न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बिजेंद्र सिंह ने खेसारी को लेकर कहा कि उनके माता-पिता आज भी घास काटते हैं. खेसारी भाई मोटी-मोटी सोने की चेन पहनते हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आज तक उन्होंने अपने बाबू जी के लिए धागे की तरह पतली चेन नहीं बनवाई क्यों. जाकर मंगरू चाचा से पूछिए क्या कभी खेसारी भाई ने पांच हजार रुपये भी दिए हैं. उन्हें पैसे देकर कहा कि आज अपनी मर्जी से खाना खा लीजिएगा. 

खेसारी भाई के पास किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने माता-पिता की दुर्दशा कर रखी है.

ट्रोल हुए बिजेंद्र
बिजेंद्र की बात सुनकर खेसारी के फैन उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक ने लिखा कि खेसारी से कोई दुश्मनी है क्या. दूसरे ने कहा कि काहे खेसारी भाई के पीछे पड़ गए हैं. कई लोगों ने कहा कि खेसारी ने अपनी पहली इनकम से अपने माता-पिता को चेन गिफ्ट की थी. कुछ लोगों ने बिजेंद्र को सपोर्ट करते हुए कहा कि आप सही कह रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि स्टारडम मिलने के बाद खेसारी अपने माता-पिता को भूल गए हैं. 

Advertisement

बिजेंद्र के दावे से सोशल मीडिया पर खेसारी के मां-बाप को लेकर बहस शुरू हो गई है. लोग जानना चाह रहे हैं कि उनके माता-पिता कहां रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेसारी के माता-पिता बिहार के छपरा जिले के रसूलपुर स्थित अपने गांव वाले घर में रहते हैं. उनके पिता नाम मंगरू लाल यादव है, जो साधरण जीवन जीते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी खेसारी के माता-पिता कहीं नजर नहीं आए थे. पहले भी कई बार ये कहा जा चुका है कि खेसारी ने अपने माता-पिता को छोड़ दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement