'वो भगवान नहीं है', रवि किशन पर भड़के खेसारी लाल यादव, सरेआम दिया था 'पैर न छूने' का ताना

रवि किशन के पैर छूने वाले बयान पर खेसारी लाल यादव ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है. खेसारी ने कहा कि उन्हें किसी के प्यार की जरूरत नहीं, उनकी जनता ही उनका भगवान है.

Advertisement
रवि किशन पर भड़के खेसारी लाल यादव (Photo: Screengrab) रवि किशन पर भड़के खेसारी लाल यादव (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों रवि किशन और खेसारी लाल यादव के बीच बयानबाजी चर्चा में है. हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में रवि किशन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने मंच से कहा था कि कुछ लोग स्टार बनने के बाद बदल जाते हैं और पहले जहां पैर छूते थे, अब सिर्फ घुटनों तक हाथ लगाते हैं.

Advertisement

खेसारी ने दिया रवि को जवाब

जिंगाबाद से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने कहा कि रवि किशन उनके बड़े भाई जैसे हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया, ये उन्हें समझ नहीं आया.

खेसारी ने कहा- दुनिया में जो सच में बड़े और अच्छे लोग होते हैं, वो किसी को अपने पैर छूने तक नहीं देते. उनके अंदर एक अलग तरह का बड़प्पन होता है. हम आज भी अपने पिता के पैर छूते हैं, क्योंकि उन्होंने हमें जन्म दिया है. लेकिन हम उनके भी घुटनों तक हाथ लगाकर आशीर्वाद लेते हैं. 

उन्होंने आगे कहा- हो सकता है रवि भैया को लगा हो कि मुझे उन्हें दंडवत प्रणाम करना चाहिए था. लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने भी अपने हर बड़े को दंडवत प्रणाम किया होगा. अगर ऐसा है तो फिर उन्हें अमिताभ बच्चन जी या प्रधानमंत्री मोदी जी के सामने भी दंडवत कर लेना चाहिए. साष्टांग लेट जाना चाहिए था. 

Advertisement

खेसारी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने से बड़ों का सम्मान किया है और वही सीखा है जो अपने सीनियर्स को करते देखा.

पवन सिंह से अलग सलूक क्यों?

जब उनसे पूछा गया कि आखिर रवि किशन को उनसे इतनी दिक्कत क्यों है, वो पवन सिंह की तरह उन्हें प्यार क्यों नहीं करते? तो खेसारी ने साफ कहा- मुझे उनके प्यार की जरूरत नहीं है. मेरी जनता ही मेरा भगवान है. उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया है कि मुझे किसी और के प्यार की जरूरत नहीं पड़ती. मेरे मां-बाप, पत्नी और बच्चे मुझे प्यार करते हैं. रवि भैया भगवान नहीं हैं, वो भी एक इंसान हैं.

खेसारी ने ये भी कहा कि जब वो मनोज तिवारी से मिलते हैं तो उसी तरह सम्मान देते हैं, जैसे रवि किशन भी देते हैं. ऐसे में सिर्फ उन्हें निशाना बनाना सही नहीं है. उन्होंने कहा- किसी को बुरा साबित करने के लिए शब्द ढूंढना आसान है, लेकिन किसी को अच्छा बनाने के लिए सोच और नीयत दोनों अच्छी होनी चाहिए.

खेसारी के इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर रवि किशन और खेसारी लाल यादव की तनातनी चर्चा का विषय बन गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »