खत्म हुआ सालों पुराना झगड़ा, दुश्मनी भूल पवन सिंह ने खेसारी को लगाया गले, रवि किशन बोले- ऐतिहासिक पल

रवि किशन ने दोनों के बीच सुलह कराई है. रवि ने स्टेज पर पवन और खेसारी दोनों को बुलाया. रवि ने दोनों का हाथ थाम कर जीना यहां मरना यहां गाना गाया. इसके बाद रवि ने कहा- ये ऐतिहासिक रात है, जिसका इंतजार भोजपुरी की दुनिया का हर इंसान कर रहा है.

Advertisement
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव पवन सिंह, खेसारी लाल यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

इस बार फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवॉर्ड के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच की दुश्मनी खत्म होती दिखाई दी. दोनों एक ही मंच पर साथ नजर आए. ये सब हुआ रवि किशन की मौजूदगी में. भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने पवन-खेसारी की तस्वीरों को शेयर कर ये जानकारी शेयर की. 

Advertisement

पवन ने खेसारी की हुई दोस्ती
पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री इस वक्त रवि किशन को धन्यवाद दे रही है. सबका मानना है कि पवन और खेसारी का झगड़ा उन्हीं की वजह से खत्म हुआ है. दोनों सिंगर-एक्टर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. फोटोज में दोनो एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं. वहीं एक दूसरे से प्यार जताते भी नजर आ रहे हैं. पवन खेसारी के माथे पर किस कर रहे हैं तो वहीं खेसारी उनके गालों पर किस कर रहे हैं. काजल राघवानी ने इन फोटोज को शेयर किया और लिखा- कुछ बोलने लायक नहीं हूं. मेरे फेवरेट एकसाथ हैं. धन्यवाद रवि किशन जी. नजर ना लगे इस जोड़ी को.

 

एक दूसरे को लगाया गले
वहीं एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जो कि फेमिना के स्टेज का है. यहां पवन गाने गाते हुए आते हैं और कहते हैं- तोहरा जैसन भाई कहां...तोहरा जैसन यार कहां. ये सुनते ही खेसारी इमोशनल हो जाते हैं, और जाकर पवन को गले लगा लेते हैं. ये मंजर देख ऑडियन्स में सभी स्टार्स और फैंस भी बेहद खुश नजर आते हैं. पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगता है. जाहिर है दोनों के बीच मतभेद खत्म होने से, और दोस्ती होने से हर किसी को बहुत खुशी हुई है. 

Advertisement

 

रवि ने कराई दोस्ती
रवि किशन ने दोनों के बीच सुलह कराई है. रवि ने स्टेज पर पवन और खेसारी दोनों को बुलाया. रवि ने दोनों का हाथ थाम कर जीना यहां मरना यहां गाना गाया. इसके बाद रवि ने कहा- ये ऐतिहासिक रात है, जिसका इंतजार भोजपुरी की दुनिया का हर इंसान कर रहा है. इसके बाद पवन सिंह भी झुक गए और खेसारी ने कहा- हमारे बीच न झगड़ा कभी था, न है और न कभी आगे रहेगा. ये कहते ही दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगा लिया.

रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव

सालों पुराना रहा विवाद
इससे पहले भी कई स्टार्स कह चुके हैं कि दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स हैं, अगर ये झगड़ा खत्म कर दोनों एक हो जाएं, तो भोजपुरी सिनेमा ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा. बता दें, दोनों के बीच का झगड़ा काफी लंबे वक्त से है. खेसारी और पवन कई बार लाइव प्रोग्राम में बिना नाम लिए एक दूसरे को लेकर बोल चुके हैं. दोनों ने अपने गाने के जरिए एक दूसरे पर जातिगत वार किया है. कभी यादव तो कभी बबुआन को लेकर गीत गाए गए. तो वहीं खेसारी ने भी बड़का भैया और राजपूत समाज जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »