Aamrapali Dubey ने पहना बुर्का, बनीं मुस्लिम महिला! बच्चा समेत ससुरालवालो ने किया बेघर, 'रोजा' का ट्रेलर देख रो पड़े फैंस

Bigg Boss में नजर आ रहीं आम्रपाली दुबे अब भोजपुरी फिल्म ‘रोजा’ में बुर्का पहने मुस्लिम महिला के किरदार में दिखेंगी. नवजात बच्चे के साथ घर से निकाले जाने और संघर्ष की कहानी ने ट्रेलर से ही चर्चा बढ़ा दी है.

Advertisement
आम्रपाली दुबे ने पहना हिजाब (Photo: Screengrabs) आम्रपाली दुबे ने पहना हिजाब (Photo: Screengrabs)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों में हैं. एक तरफ वह Bigg Boss के घर में अपने गेम और अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, तो दूसरी तरफ घर के बाहर उनकी एक ऐसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है.

Advertisement

फिल्म का नाम है ‘रोजा’. इस फिल्म में आम्रपाली का अंदाज उनके फैंस को हैरान कर सकता है. पर्दे पर ग्लैमरस और चुलबुली अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली आम्रपाली इस बार बुर्का पहने एक बेबस मुस्लिम महिला के किरदार में नजर आ रही हैं.

फिल्म का 4 मिनट 54 सेकंड का ट्रेलर B4U भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. ट्रेलर में आम्रपाली की जिंदगी में ऐसा तूफान आता दिखता है, जहां उन्हें अपने नवजात बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया जाता है. इसके बाद शुरू होती है एक मां की दर्दभरी दास्तान, जिसमें बेबसी भी है, संघर्ष भी और अपने बच्चे के लिए लड़ने का जज्बा भी.

बिग बॉस में गेम, बाहर ‘रोजा’ में दर्द और आंसुओं का खेल

आम्रपाली दुबे की इस फिल्म की सबसे खास बात उनका बिल्कुल अलग लुक और किरदार है. बिग बॉस के घर में जहां वह अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं ‘रोजा’ में उनका किरदार देखकर फैंस को उनका एक नया रूप देखने को मिलेगा.

Advertisement

ट्रेलर में आम्रपाली बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला के रूप में दिखाई देती हैं. उनके किरदार की जिंदगी में मुश्किलों का ऐसा दौर आता है कि उन्हें अपने ही घर से बेदखल होना पड़ता है. गोद में नवजात बच्चा और सामने संघर्षों का पहाड़... ऐसे हालात में वह किस तरह अपनी जिंदगी की जंग लड़ती हैं, यही फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है.

आम्रपाली का यह अवतार उनके अब तक के कई चर्चित किरदारों से काफी अलग नजर आता है. ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल है कि क्या वह इस गंभीर किरदार से भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा पाएंगी?

आखिर कौन बना आम्रपाली की जिंदगी का विलेन?

‘रोजा’ का ट्रेलर सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं दिखाता, बल्कि समाज की उस कड़वी सच्चाई को भी सामने लाने की कोशिश करता है, जहां कमजोर समझकर महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है. फिल्म में प्रभावशाली लोगों के अत्याचार, महिला के सम्मान और उसके अधिकारों जैसे मुद्दों को उठाया गया है.

कहानी में आम्रपाली का किरदार किन मुश्किलों से गुजरता है और उसके साथ हुए अन्याय का जवाब कैसे देता है, यह जानने के लिए दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा. फिलहाल ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है.

Advertisement

डायरेक्टर बोले- आम्रपाली ने पूरी संजीदगी से निभाया रोजा का किरदार

फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जबकि इसके निर्माता अमित सिंह चौहान हैं. कहानी शकील नियाजी ने लिखी है. फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने बताया कि ‘रोजा’ सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं की पीड़ा और संघर्ष को दिखाने की कोशिश है, जिन्हें कमजोर समझकर प्रताड़ित किया जाता है.

उन्होंने कहा कि आम्रपाली दुबे ने रोजा के किरदार को पूरी संजीदगी के साथ निभाया है. फिल्म के जरिए महिला सम्मान, अधिकार और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश की गई है.

आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म में आजम शेख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज खान, जे. नीलम, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनु ओझा, उल्हास कुड़वा, स्लेशा मिश्रा, नीलम पांडेय, ससिस्टा रॉय और स्वस्तिका राय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

अब बिग बॉस के बाद ‘रोजा’ से कितना धमाल मचाएंगी आम्रपाली?

फिलहाल आम्रपाली दुबे बिग बॉस के घर में अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन बाहर उनकी फिल्म ‘रोजा’ का ट्रेलर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. एक तरफ रियलिटी शो में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, तो दूसरी तरफ फिल्म में एक संघर्षशील मां के रूप में उनका गंभीर अवतार सामने आया है.

Advertisement

अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में दर्शकों का दिल जीतने वाली आम्रपाली बड़े पर्दे पर ‘रोजा’ बनकर कितना असर छोड़ पाती हैं. इतना तो तय है कि इस बार भोजपुरी सिनेमा की यह स्टार अपने ग्लैमरस अंदाज से नहीं, बल्कि आंसुओं, दर्द और संघर्ष से दर्शकों को भावुक करने की तैयारी में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »