अक्षय कुमार ने तेज बुखार में शूट किया 'वेलकम टू द जंगल' गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा

अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म में डेब्यू किया है. उन्होंने भोजपुरी भाषा और संस्कृति को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने पर गर्व व्यक्त किया. अक्षरा ने ये भी बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय को तेज फीवर था.

Advertisement
अक्षर कुमार-अक्षरा सिंह का गाना रिलीज (Photo: Screengrab) अक्षर कुमार-अक्षरा सिंह का गाना रिलीज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

भोजपुरी सितारे दिन-ब-दिन बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक अपनी पहुंच बना रहे हैं. अक्षरा सिंह भी भोजपुरी गाने के साथ बॉलीवुड डेब्यू के लिए रेडी हैं. वो अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं. फिल्म का गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज हो चुका है, जिसमें वो अक्षय के साथ ताबड़तोड़ डांस करती दिखीं. उन्होंने इस पल को खास और यादगार बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि इतने बड़े मंच पर भोजपुरी भाषा को पेश करना उनके लिए गर्व की बात है. 

Advertisement

जो नहीं सोचा वो हुआ
INS से बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा, मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला. ये मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे अक्षय सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा. सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि मैं अपनी भोजपुरी भाषा और संस्कृति को इतने बड़े स्तर पर पेश कर पाई.

अक्षरा कहती हैं कि शूटिंग के वक्त अक्षय कुमार काफी सपोर्टिव रहे. सेट का माहौल काफी कंफर्टेबल था, जिस वजह से मैं बेधकड़ डांस कर पाई. उन्होंने कहा कि अक्षय सर भोजपुरी भाषा को समझने में भी काफी दिलचस्पी दिखा रहे थे. उन्होंने भोजपुरी लाइन का उच्चारण और उसका मतलब भी पूछा. जबकि गाने की शूटिंग के बाद उन्हें तेज बुखार था. उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी. लेकिन जैसे ही गाना शुरू होता था, उनकी एनर्जी देखने लायक थी. उनके एक्सप्रेशन और स्टेप्स कमाल के थे.

Advertisement

अक्षरा ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ काम करने का भी अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने बताया, मैं बचपन से उनकी कोरियोग्राफी की फैन रही हूं. सेट पर गणेश आचार्य ने मुझे काफी सपोर्ट किया. जब मैं किसी शॉट को लेकर थोड़ा घबरा रही थी, तब गणेश आचार्य ने टीम से कहा कि वो अक्षरा है शॉट आसानी से कर लेगी. ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement