Advertisement

भोजपुरी

पत्नी के पैर छूता है ये भोजपुरी सुपरस्टार, कभी खुद खोला था राज, आख‍िर क्या है वजह?

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST
  • 1/10

निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के वो स्टार हैं, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते हैं. शादीशुदा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का अफेयर अब जगजाहिर है. 

Instagram @dineshlalyadav

  • 2/10

कई दफा ऐसा भी कहा गया कि निरहुआ, आम्रपाली से गुपचुप शादी रचा चुके हैं. इस बीच एक्टर ने डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में कुछ ऐसा कह दिया कि लोग सुनकर सन्न रह गए. 

Instagram @dineshlalyadav

  • 3/10

निरहुआ ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरदस्ती कराई थी. मैं उनसे कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दीजिए. कुछ बनने दीजिए उसके बाद शादी करेंगे, लेकिन वो नहीं माने. मुझे इस बात का भी अफसोस है.

Instagram @dineshlalyadav

 

Advertisement
  • 4/10

निरहुआ ने कहा कि जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो सका. मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हो पाया.

Instagram @dineshlalyadav

  • 5/10

निरहुआ ने कहा कि मैं बस फर्ज निभा रहा हूं. माता-पिता ने शादी कराई है, तो मैं बस फर्ज निभा रहा हूं. निरहुआ को इस बात का गिल्ट है और वो ये चीज अपनी पत्नी को भी बता चुके हैं.

Instagram @dineshlalyadav 

  • 6/10

शायद यही कारण है कि निरहुआ आज तक कभी अपनी पत्नी के साथ स्पॉट नहीं हुए. कुछ दिन पहले निरहुआ ने पत्नी के साथ मिलकर गृह प्रवेश पूजा की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ये पहला मौका था जब लोगों ने निरहुआ की पत्नी को देखा. 

Instagram @dineshlalyadav
 

Advertisement
  • 7/10

दूसरी ओर इंडस्ट्री में एक स्टार ऐसा है, जो अपनी पत्नी को देवी मानता है. पर्दे पर उन्होंने तमाम एक्ट्रेस संग रोमांस किया होगा, लेकिन रियल लाइफ में वो सिर्फ अपनी पत्नी के हैं. 

PHOTO: Instagram @ravikishann

  • 8/10

हम बात कर रहे हैं रवि किशन की. रवि किशन ने कपिल के शो पर बताया था कि वो सोने पहले पत्नी प्रीति के पैर छूते हैं. लेकिन वो उन्हें ऐसा नहीं करने देती हैं. इसलिए जब वो सो जाती हैं, तो एक्टर चुपके से उनके पैर छू लेते हैं. 

PHOTO: Instagram @ravikishann
 

  • 9/10

इसकी वजह बताते हुए रवि किशन ने कहा था कि क्योंकि वो मेरे सुखदुख की साथी हैं. जब मेरे पास पैसा-फेम कुछ नहीं था. तब वो मेरे साथ थीं. उन्होंने मेरे साथ जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव का सामना किया है. मेरी कामयाबी का क्रेडिट उन्हें ही जाता है, क्योंकि उन्होंने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा. 

PHOTO: Instagram @ravikishann
 

Advertisement
  • 10/10

रवि किशन ने कहा कि मेरी पत्नी ने मेरे लिए जो किया है, उसके आगे पैर छूना बहुत छोटी बात है. एक्टर की इन बातों ने हर किसी का दिल जीत लिया था. 


PHOTO: Instagram @ravikishann

Advertisement
Advertisement