Advertisement

भोजपुरी

पवन सिंह ने दिया धोखा, अक्षरा सिंह का प्यार से उठा भरोसा, नहीं करेंगी शादी? बोलीं- अब वो पवित्रता नहीं रही

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST
  • 1/8

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भले ही खूब चमक रही हों, लेकिन प्यार और शादी के मामले में अभी भी सिंगल हैं. 32 साल की अक्षरा फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं. प्यार को लेकर उनका नजरिया भी अब काफी बदल चुका है. उनका कहना है कि आज के दौर में प्यार के लिए वक्त निकालना ही मुश्किल है और सच्चा प्यार मिलना उससे भी मुश्किल.

  • 2/8

बिहार तक से बातचीत में अक्षरा ने कहा कि आजकल ज्यादातर लोग एक साथ दो-दो रिश्ते लेकर चल रहे हैं. ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर भरोसा किस पर किया जाए. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई ‘एक वाला’ मिल जाए, तो वह उसके लिए अपनी जिंदगी तक देने को तैयार हैं. अक्षरा को रिश्ते में सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी चाहिए.

  • 3/8

अक्षरा सिंह का नाम कभी भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काफी चर्चा में रहा है. दोनों ने साथ काम किया और उनके रिश्ते की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं. हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली. इसके बाद अक्षरा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी संभलकर कदम बढ़ाए.अब वह प्यार और रिश्तों को पहले से कहीं ज्यादा गंभीर नजर से देखती हैं.

Advertisement
  • 4/8

अक्षरा के मुताबिक शादी सिर्फ इसलिए नहीं करनी चाहिए क्योंकि उम्र हो गई है या समाज ऐसा चाहता है. शादी तभी करनी चाहिए जब ऐसा इंसान मिले जो जिंदगीभर आपका हाथ थामकर चले. उनके लिए सही पार्टनर वह है जिसे जमाने की बातों से ज्यादा अपने रिश्ते की परवाह हो. जो प्यार के साथ इज्जत दे और अपनी जुबान और तहजीब से भी सामने वाले का सम्मान करे.

  • 5/8

अक्षरा का मानना है कि रिश्ते में सम्मान सबसे जरूरी चीजों में से एक है. अगर सामने वाला आपको सम्मान देता है तो प्यार अपने आप और गहरा होता जाता है. वहीं अगर किसी के शब्द या व्यवहार से आपको मानसिक तौर पर नुकसान पहुंच रहा है, तो लड़कियों को ऐसे रिश्ते को लेकर सावधान हो जाना चाहिए. यानी उनके लिए प्यार का मतलब सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि सम्मान और मानसिक सुकून भी है.

  • 6/8

जब अक्षरा से पूछा गया कि आखिर वह शादी कब करेंगी, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया- लड़का ही नहीं मिल रहा है. इसके बाद उन्होंने आज के डेटिंग ट्रेंड्स का जिक्र किया. अक्षरा ने कहा कि आजकल लोग सिचुएशनशिप और बेंचिंग जैसे रिश्तों में फंस रहे हैं. उनका कहना है कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है, हालांकि उस वक्त इन रिश्तों के लिए ये शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाते थे.

Advertisement
  • 7/8

अक्षरा ने साफ कहा कि आज के दौर में प्यार को जैसे आजमाने की चीज बना दिया गया है. उनके मुताबिक प्यार बहुत खूबसूरत एहसास है और सीधे भावनाओं से जुड़ा है, लेकिन अब लोग रिश्तों को लेकर लगातार ‘ट्राई’ करते रहते हैं. उनका कहना है कि उन्हें लगता है कि आज के प्यार में वह इमोशन धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है, जो कभी रिश्तों की सबसे बड़ी खूबसूरती हुआ करता था.

  • 8/8

अक्षरा को पुराने दौर का वह प्यार ज्यादा पसंद है, जिसमें एक इंसान का हाथ थामकर पूरी जिंदगी उसके साथ चलने का भरोसा होता था. उनका मानना है कि आज के रिश्तों में पहले जैसी प्योरिटी और इमोशन नजर नहीं आते. फिलहाल अक्षरा अकेली हैं और शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं. लेकिन एक बात उन्होंने साफ कर दी है- अगर उन्हें ऐसा इंसान मिल गया जो सच्चा प्यार, सम्मान और जिंदगीभर का साथ निभाने का भरोसा दे, तो वह शादी से पीछे नहीं हटेंगी.

Advertisement
Advertisement