Aaj Tak Exclusive: अखिलेश को 'अमर' ज्ञान- उम्रदराज नेताओं से कुछ सीखें

राज्यसभा सदस्य अमर‍ सिंह ने यूपी के सीएम और सपा के अध्यक्ष अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपने से उम्रदराज नेताओं से सीखना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए.

Advertisement
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह राज्यसभा सदस्य अमर सिंह

दिनेश अग्रहरि

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

राज्यसभा सदस्य अमर‍ सिंह ने यूपी के सीएम और सपा के अध्यक्ष अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपने से उम्रदराज नेताओं से सीखना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए.

Aaj Tak से Exclusive बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस को दी जाने वाली 105 सीटें बेकार गईं, मुलायम सिंह ने थाली में परोस कर अखिलेश को सत्ता दी. मुलायम सिंह ने अगर पहले कमान संभाली होती, तो हार जरूर होती सपा की, लेकिन 120-30 सीटें तो आ ही जातीं.

Advertisement

Exclusive Election Result TV: अंजना ओम कश्यप के साथ Live

 

उन्होंने कहा, 'टूट गई साइकिल, हार गया अखिलेश. सपा के लिए मुलायम और अखिलेश ने जिस तरह का बलिदान किया है, वह अतुलनीय है'

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के चेहरे और अमित शाह के संगठनात्मक कौशल से यूपी में बीजेपी को जीत में मदद मिली है.

गौरतलब है कि चुनावों के दौरान एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में अमर सिंह यादव परिवार में मचे घमासान को ड्रामा बताया था. उनके मुताबिक यह सब अखिलेश की छवि चमकाने का एक तरीका था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »