सपा-कांग्रेस के 'साथ' का जवाब 'सात' से देगी BJP, जारी हुआ पोस्टर

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव की फोटो के साथ 'यूपी को ये साथ पसंद है' के नाम से पोस्टर और स्लोगन जारी किया गया था. जिसके जरिए यूपी के मतदाताओं को ये संदेश देने की कोशिश की गई थी कि लोगों को अखिलेश और राहुल का साथ पसंद है.

Advertisement
सपा-कांग्रेस गठबंधन को बीजेपी ने पोस्टर से दिया जवाब सपा-कांग्रेस गठबंधन को बीजेपी ने पोस्टर से दिया जवाब

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 04 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया एक अहम मंच देता है शायद इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी चुनाव में बीजेपी समर्थकों की ओर से समाजवादी पार्टी के स्लोगन के जवाब में नया स्लोगन और पोस्टर जारी किया है.

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव की फोटो के साथ 'यूपी को ये साथ पसंद है' के नाम से पोस्टर और स्लोगन जारी किया गया था. जिसके जरिए यूपी के मतदाताओं को ये संदेश देने की कोशिश की गई थी कि

Advertisement

बीजेपी ने भी इसका जवाब निकाल लिया है. सोशल मीडिया में पिछले 24 घंटे में एक नया पोस्टर वायरल होने लगा है और नारा है 'यूपी को ये 7 पसंद है'. बीजेपी समर्थकों ने इस पोस्टर को राहुल और अखिलेश के जबाब में निकाला है जिसमें और नारे के तौर पर लिखा है 'यूपी को ये 7 पसंद है'.

पोस्टर में सबसे आगे पीएम नरेंद्र मोदी उसके बाद अमित शाह, राजनाथ सिंह ,केशव मौर्य, योगी आदित्यनाथ, कलराज मिश्र, उमा भारती सरीखे नेताओं की तस्वीर शामिल है. हालांकि पार्टी ने आधिकारिक रूप से इस पोस्टर को जारी नहीं किया है.

सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर से इस पोस्टर को जारी किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »