यूपी में सपा सरकार नहीं बनी तो नुकसान बस अखिलेश का नहीं: आजम खान

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा है कि खुदा ना खास्ता अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनी, तो ये समझना गलत होगा कि नुकसान सिर्फ अखिलेश यादव का होगा. आजम के मुताबिक, नुकसान पूरे उत्तर प्रदेश का होगा और जो भी इस नुकसान के लिए जिम्मेदार होंगे प्रदेश उनसे हिसाब करेगा.

Advertisement
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान

खुशदीप सहगल

  • रामपुर,
  • 09 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा है कि खुदा ना खास्ता अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनी, तो ये समझना गलत होगा कि नुकसान सिर्फ अखिलेश यादव का होगा. आजम के मुताबिक, नुकसान पूरे उत्तर प्रदेश का होगा और जो भी इस नुकसान के लिए जिम्मेदार होंगे प्रदेश उनसे हिसाब करेगा.

से जब मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता के इस बयान के बारे में पूछा गया कि अखिलेश ने मुलायम का दिल दुखाया है, तो आजम ने कहा, 'जिस मौके पर उन्होंने ये बात कही वह मुनासिब नहीं था. अगर यही बात दो दिन बाद कही जाती, तो उसका मलतब होता. जब उन्होंने ये कहा तब सातवें चरण का चुनाव होना बाकी था. हमें नहीं लगता कि उन्होंने अपने मन और जेहन से बात की है. इसके पीछे कुछ और लगता है.'

Advertisement

साधना गुप्ता के इस बयान कि अखिलेश किसी और के कहने पर चल रहे हैं, ने कहा, 'वह किसी और के कहने पर चल रहे हैं तो अपनी कमी को देखें. कहां है कमी जो उनकी औलाद उनके कहने पर नहीं हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement