योगी आदित्यनाथ को CM बनाने की मांग को लेकर युवक टावर पर चढ़ा

उत्तर प्रदेश में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? ये पहेली अभी भी सुलझी नहीं है. मुख्यमंत्री की गद्दी की होड़ में जो सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं उनके कान सुनने के लिए बेचैन हैं कि दिल्ली से किसके नाम पर मुहर लग कर आती है? अब इसके लिए हर किसी को लखनऊ में 18 मार्च को शाम को 5 बजे होने वाली बैठक का इंतजार है.

Advertisement
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

खुशदीप सहगल

  • गोंडा ,
  • 16 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

उत्तर प्रदेश में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? ये पहेली अभी भी सुलझी नहीं है. मुख्यमंत्री की गद्दी की होड़ में जो सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं उनके कान सुनने के लिए बेचैन हैं कि दिल्ली से किसके नाम पर मुहर लग कर आती है? अब इसके लिए हर किसी को लखनऊ में 18 मार्च को शाम को 5 बजे होने वाली बैठक का इंतजार है.

Advertisement

के दावेदारों के समर्थक भी शिद्दत के साथ अपने नेता को ही लखनऊ के राजसिंहासन पर बैठते देखना चाहते हैं. ऐसे ही एक समर्थक ने गोंडा में गुरुवार को हद पार कर दी. प्रिंस नाम का ये युवक खुद को गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ का कट्टर समर्थक बताता है. आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर प्रिंस 200 फीट से ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. सिंधौटी गांव के रहने वाले प्रिंस ने ये हरकत उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के तहत आने वाले बेलसर बाजार में की.

बताया जा रहा है कि इस टावर के गार्ड पन्नालाल को प्रिंस एक ही गांव का होने की वजह से पहले से ही जानता था. उसने बहाने से पन्नालाल को पैसे देकर पूड़ी सब्जी लाने भेज दिया. उसके पीछे से वो टावर पर चढ़ गया. टॉवर से ही वो जोर जोर से चिल्लाने लगा कि यूपी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाया जाए. आसपास के लोगों ने उसे समझा बुझा कर उतारने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना. सूचना दिए जाने पर पुलिस वहां पहुंची लेकिन उसके बाद भी प्रिंस को उतारा नहीं जा सका. फिर गांव के प्रधान को बुलाया गया. बड़ी मुश्किल से किसी तरह प्रिंस को टावर से उतारने में कामयाबी मिली.

Advertisement

प्रिंस ने बाद में मीडिया के सामने दावा किया कि उसने प्रधान के साथ तरबगंज के बीजेपी से बात करने के बाद टावर  से उतरने का फैसला किया. प्रिंस के मुताबिक उसे आश्वासन दिया गया कि उसकी मांग गवर्नर तक पहुंचा दी जाएगी. बहरहाल, ये हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »