काशी की धरती पर मोदी कैबिनेट, बीजेपी के 'शत्रु' ने उठाए सवाल!

बीजेपी सांसद और पूर्व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अप्रत्यक्ष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिन्हा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी की बनारस यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा, ''अगर आप कॉन्फिडेंट हैं, आपके पास स्टार कैंपेनर्स हैं, जलेबी खाने वाले लीडर्स हैं तो तामझाम का क्या मतलब है? ये किसी निराशा की ओर संकेत देता है. ये कैसी निराशा है?''

Advertisement
मोदी के रोड शो पर 'शत्रु' का तंज मोदी के रोड शो पर 'शत्रु' का तंज

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह

  • पटना,
  • 06 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:19 AM IST

बीजेपी सांसद और पूर्व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अप्रत्यक्ष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिन्हा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी की बनारस यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा, ''अगर आप कॉन्फिडेंट हैं, आपके पास स्टार कैंपेनर्स हैं, जलेबी खाने वाले लीडर्स हैं तो तामझाम का क्या मतलब है? ये किसी निराशा की ओर संकेत देता है. ये कैसी निराशा है?''

Advertisement

आपको बता दें कि, पीएम मोदी वाराणसी में दो दिन से रोड शो कर रहे हैं और सोमवार को भी वे बीजेपी के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे. दरअसल, यूपी में आखिरी दौर का मतदान 8 मार्च को होना है. इसमें पीएम की सीटें भी शामिल हैं. आखिरी दौर से पहले वोटरों को लुभाने के लिए हर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है, तो पीएम मोदी खुद तीन दिन बनारस में रहकर मोर्चा संभाले हुए हैं. लेकिन, ऐसा लग रहा है कि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को मोदी का यह कदम रास नहीं आया.

गौरतलब है कि पटना साहिब से बीजेपी के ही सांसद हैं, लेकिन पार्टी में उन्हें आडवाणी के खेमे का माना जाता है. वह अक्सर पीएम मोदी को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आते हैं. इस बार उन्हें बीजेपी ने में भी शामिल नहीं किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »