UP: बयानबाजों, 'दगाबाजों' और निष्क्रिय विधायकों की पहचान कर रही है सपा, कटेगा टिकट

जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने एक चरण की स्क्रीनिंग कर ली है. अभी 6 चरण की स्क्रीनिंग बाकी है. इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद ही टिकटों का ऐलान किया जाएगा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी भी कीमत में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाना चाहते हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 03 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST
  • जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाना चाहती है सपा
  • सपा स्क्रीनिंग के बाद करेगी उम्मीदवारों का ऐलान

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने टिकट मांगने वाले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. बताया जा रहा कि पार्टी इस चुनाव में कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है. 

जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने एक चरण की स्क्रीनिंग कर ली है. अभी 6 चरण की स्क्रीनिंग बाकी है. इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद ही टिकटों का ऐलान किया जाएगा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी भी कीमत में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाना चाहते हैं. 

Advertisement

निष्क्रिय नेताओं पर गिरेगी गाज

बताया जा रहा है कि कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाएंगे. सपा गलत बयानबाजी, पंचायत चुनाव में निष्क्रिय और दगाबाजी करने वाले विधायकों की पहचान कर रही है. बताया जा रहा है कि ऐसे विधायकों का टिकट कटना तय माना जा रहा है. 

अभी सपा के पास 49 विधायक हैं. वहीं, 48 एमएलसी हैं. कई विधानपरिषद के सदस्य भी विधायकी का टिकट पाना चाहते हैं. ऐसे में पार्टी ने स्क्रीनिंग के बाद टिकटों का ऐलान करने का फैसले किया है. 

दलबदलुओं पर भी सपा की नजर 

बताया जा रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में सपा की नजर दलबदलू नेताओं पर भी है. सपा ऐसे कई नेताओं को भी इस चुनाव में टिकट देने के मूड में हैं, जो दूसरी पार्टियों से हैं और बड़े चेहरे हैं. ऐसे नेताओं का सपा में शामिल होना शुरू भी हो गया है. सपा को उम्मीद है कि चुनाव आते आते ऐसे नेताओं की संख्या में और इजाफा होगा.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »