UP, बिहार और महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर आज वोटिंग, CM योगी के गढ़ में सपा से सीधी टक्कर

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज 23 अक्टूबर को मतदान होगा. इनमें बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं.

Advertisement
चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर मतदान, यूपी की 11 सीटों पर भी होगी वोटिंग.(Photo: ITG) चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर मतदान, यूपी की 11 सीटों पर भी होगी वोटिंग.(Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:24 AM IST

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज, 23 अक्टूबर को मतदान होगा. इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. चारों राज्यों में बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मतदान होगा.

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान होगा. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट पर मतदान होगा.

Advertisement

कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर मतदान होगा. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स और कर्नाटक वेस्ट ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स सीट पर मतदान होगा.

महाराष्ट्र की 5 सीटों पर होगा मतदान

महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर भी आज मतदान होगा. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक सीटों में औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अमरावती डिवीजन टीचर्स और पुणे डिवीजन टीचर्स सीट पर मतदान होगा.

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर आज मतदान होगा. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं.

Advertisement

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों में 5 सीटें पश्चिमी यूपी, 2 लखनऊ क्षेत्र, 1 बुंदेलखंड और 3 सीटें पूर्वांचल क्षेत्र की हैं. इन सीटों के लिए जिन जिलों में मतदान होगा, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इन सीटों पर मतपत्र के जरिए मतदान होगा. विधान परिषद की ये 11 सीटें प्रदेश के बड़े हिस्से को कवर करती हैं. इनमें कुछ ऐसी सीटें भी हैं, जहां शिक्षक संगठनों का लंबे समय से प्रभाव रहा है, जबकि कई सीटों पर बड़े शहरी इलाकों के मतदाता भी अहम भूमिका निभाएंगे.

गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला

इन 11 सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक कोटे की एमएलसी सीट को लेकर है. यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र और राजनीतिक गढ़ से जुड़ी सीट है. इस सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. दोनों दलों ने अपने सांसदों और विधायकों को भी चुनाव प्रचार में उतारा है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट के चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खुद मोर्चा संभाल लिया है. सपा ने बीजेपी के बागी नेताओं के सहारे बीजेपी के मजबूत गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति बनाई है. इससे इस सीट पर मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »