असम में पुलिस की गोली से टूटा हाई वोल्टेज तार, 11 लोगों की मौत

असम के तिनसुकिया जिले में पेंगरी इलाके में सोमवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. नाराज स्थानीय लोगों के प्रदर्शन पर काबू करने के लिए चलाई गई पुलिस की गोली से तार टूटा था.

Advertisement
नाराज पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे नाराज पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे

केशव कुमार / मनोज्ञा लोइवाल

  • तिनसुकिया,
  • 11 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

असम के तिनसुकिया जिले में पेंगरी इलाके में सोमवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. नाराज स्थानीय लोगों के प्रदर्शन पर काबू करने के लिए चलाई गई पुलिस की गोली से तार टूटा था.

हत्या की घटना पर पुलिस से नाराजगी
भीड़ बुधवार रात हुई हत्या की घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ रहे थे. बुधवार को तीन स्थानीय युवकों ने आपसी लड़ाई में एक ही परिवार के दो लोगों को बेरहमी से मार डाला था. हत्या के आरोपी तीनों आरोपियों रमेश मोरान, पवित्रा मोरान और गोंधी मोरान ने शुक्रवार को तिनसुकिया पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था.

Advertisement

पुलिस की गोली से टूटी तार
इसके बाद सोमवार को घटना से नाराज लगभग पांच हजार लोगों की भीड़ ने पेंगरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर तोड़फोड़ की. बेलगाम भीड़ पर काबू के लिए पुलिस ने हवाई फायर किए. इसी दौरान एक गोली हाई वोल्टेज तार में लग गई. तार के जमीन पर गिरने से गया और इसकी चपेट में आकर 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं अन्य 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए.

हादसे के बाद इलाके में फैला तनाव
सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं लगातार हुई दूसरी घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »