Punjab Election Result: दिल्ली के AAP दफ्तर पहुंचे बेबी केजरीवाल, पंजाब में जीत की खुशी में किया भांगड़ा

Punjab Election Result 2022: पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है. पंजाब में सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं. आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है.

Advertisement
आप कार्यालय पर बेबी केजरीवाल के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. आप कार्यालय पर बेबी केजरीवाल के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 10 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST
  • पंजाब में जीत की ओर है आम आदमी पार्टी
  • पंजाब में रुझानों के बाद आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पंजाब में विधानसभा चुनावों (Punjab Election Results 2022) के लिए मतगणना जारी है. राज्य की सभी सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. अब तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी को पंजाब में बंपर जीत मिलती दिख रही है. पंजाब में आम आदमी पार्टी 76 सीटों पर आगे चल रही है. 'आप' को बढ़त मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं के घर पर जश्न का माहौल है.

Advertisement

'आप' की जीत की ओर बढ़ते कदमों के बीच एक बार फिर बेबी केजरीवाल की तस्वीर सामने आई है. बेबी केजरीवाल दिल्ली के 'आप' कार्यालय पहुंचे. इस दौरान बेबी केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ गले में मफलर पहना हुआ था. इतना ही नहीं, बेबी केजरीवाल ने सिर पर पीले रंग की पगड़ी बांधी हुई थी, जो भगवंत मान को दिखाने के लिए थी.

बेबी केजरीवाल (File Pic)

2020 में भी बेबी केजरीवाल ने मनाया था जश्न
बता दें कि बेबी मफलर मैन के नाम से फेमस यह बच्चा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गेटअप में तैयार होने के लिए फेमस है. पिछली बार 2020 में इस बच्चे को आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर में सेलिब्रेट करते देखा गया था.

केजरीवाल ने भगवंत मान की फोटो के साथ किया ट्वीट
पंजाब में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बड़ी बढ़त मिलने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. उन्होंने भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई. 

Advertisement

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई
पंजाब चुनाव नतीजों पर कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, 'जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है...पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें...आम आदमी पार्टी को बधाई!!!'

पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार
पंजाब की पटियाला सीट से आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली ने जीत दर्ज की है, पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह इस सीट से चुनाव हार गए हैं. कैप्टन ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से अलग होकर अपनी खुद की पार्टी बनाई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »