नरेंद्र मोदी की वजह से पंजाब में जीते अमरिंदर: रूपाला

गुजरात के कृषि मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आज राज्य में विकास का कांग्रेस द्वारा मजाक बनाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष भले ही कुछ भी कहे लेकिन सच्चाई यही है कि नरेंद्र मोदी की वजह से ही विकास भारतीय राजनीति के केंद्र में आया है.

Advertisement
गुजरात के कृषि मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला गुजरात के कृषि मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला

केशवानंद धर दुबे

  • अहमदाबाद,
  • 13 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

गुजरात के कृषि मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आज राज्य में विकास का कांग्रेस द्वारा मजाक बनाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष भले ही कुछ भी कहे लेकिन सच्चाई यही है कि नरेंद्र मोदी की वजह से ही विकास भारतीय राजनीति के केंद्र में आया है.

रूपाला ने कहा कि आज कांग्रेस विकास का मजाक उड़ा रही है लेकिन मुझे इस बात का गर्व होता है कि नरेंद्र मोदी की वजह से विकास भारतीय राजनीति का केंद्रीय विषय बना है. उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी अपनी चुनावी रैलियों में जनता से ये वायदा किया था कि अगर राज्य की सत्ता उन्हें मिलती है तो वो नरेंद्र मोदी के गुजरात की तर्ज पर पंजाब का विकास करेंगे.

Advertisement

कहा कि शायद नरेंद्र मोदी के नाम का ही असर था कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर लिया और पार्टी की वहां पर सरकार बन गई.

गौरतलब है कि गुजरात में दिसंबर में चुनाव होने हैं और कांग्रेस ने वहां अपनी चुनावी कैंपेन में बीजेपी सरकारों के विकास को दावे को ही निशाना बनाया है. पार्टी नेता जिसमें खुद उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं, खुलकर कह रहे हैं कि गुजरात में विकास पागल हो गया है.

पंचायत आजतक के दूसरे सत्र में गुजरात के ने भी गुजराती में कहा कि 'विकास गैंडो थयो छै' अर्थात विकास पागल हो गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »