लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में फिर साथ आएंगे बीजेपी-SAD? विजय रुपाणी बोले- कुछ भी संभव

पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल फिर से साथ आ सकते हैं. बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन को लेकर सवाल पर पार्टी के पंजाब प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि संभावनाएं हैं, कुछ भी संभव है.

Advertisement
पंजाब बीजेपी के प्रभारी विजय रुपाणी (फाइल फोटो) पंजाब बीजेपी के प्रभारी विजय रुपाणी (फाइल फोटो)

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 03 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

लोकसभा चुनाव करीब हैं और राजनीतिक दल गठबंधन की गांठें सुलझाने के साथ ही कुनबा बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. पंजाब में कभी साथ-साथ चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर भी कयास तेज हो गए हैं. इसे लेकर बीजेपी के पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के बयान ने कयासों को और हवा दे दी है.

Advertisement

पंजाब बीजेपी के प्रभारी विजय रुपाणी ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा है कि संभावनाएं हैं और कुछ भी संभव है. उन्होंने यह भी कहा कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन करना है या नहीं, इसे लेकर कोई भी फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा. विजय रुपाणी ने आगे कहा कि बीजेपी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही है.

उन्होंने यहा भी कहा कि पार्टी 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार' नारे के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. विजय रुपाणी ने यह भी कहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में तीन दिन तक पंजाब बीजेपी की बैठकें होंगी. उन्होंने पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- जरूरी या मजबूरी... नीतीश कुमार को 'INDIA' का संयोजक बनाने की क्यों हो रही बात?

गुजरात के पूर्व सीएम और पंजाब बीजेपी के प्रभारी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ईडी पूछताछ के लिए बुला रही है और वह इस मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईडी के बुलाने पर अरविंद केजरीवाल का रुख देखकर ऐसा लगता है कि जरूर उनकी मामले में संलिप्तता है. रुपाणी ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर केजरीवाल पाक साफ हैं तो उनको ईडी के सामने पेश होकर अपनी बात रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- मिशन 2024: दक्षिण का दुर्ग भेदने मैदान में उतरे पीएम मोदी, क्या है बीजेपी का 'साउथ प्लान'?

गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल ने नए कृषि कानून से संबंधित बिल संसद से पारित होने के बाद इसके विरोध में बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था. अकाली दल एनडीए की स्थापना के समय से बीजेपी के साथ था. अब जबकि केंद्र सरकार नए कृषि कानून वापस ले चुकी है, अकाली दल के फिर से एनडीए में लौटने की चर्चा भी समय-समय पर सियासी गलियारों में होती रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »