बंगाल में प्रचार बंद: पहली बार वीकएंड पर 3 दिन के लिए बंद रहेगी पार्क स्ट्रीट, शराब भी नहीं मिलेगी

ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने और विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म करने का फैसला लिया. चुनाव प्रचार पहले शुक्रवार शाम 5 बजे खत्म होना था. अब जिन 9 संसदीय क्षेत्रों में रविवार को मतदान होना है, वहां शराब नहीं मिलेगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर। प्रतीकात्मक तस्वीर।

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2019,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार गुरुवार को थम गया. बुधवार को बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो के दौरान महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने और विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म करने का फैसला लिया. अब राज्य के 9 संसदीय क्षेत्रों- दम दम, बारासात, बसीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, जादवपुर, डायमंड हार्बर, दक्षिण और उत्तरी कोलकाता में गुरुवार से चुनाव प्रचार नहीं होगा. 2014 में ये सभी सीटें टीएमसी ने जीती थीं.

Advertisement

चुनाव प्रचार पहले शुक्रवार शाम 5 बजे खत्म होना था. इसके साथ इन 9 संसदीय क्षेत्रों में रविवार को मतदान तक शराब नहीं मिलेगी. चूंकि शुक्रवार और शनिवार को अधिकतर लोग बाहर रेस्टोरेंट और होटल्स में खाने जाते हैं, उन्हें निराशा हाथ लगेगी. इस पीक सीजन में वीकेंड्स पर बार में 300 लीटर शराब की खपत होती है. 

क्यों मशहूर है पार्क स्ट्रीट

कोलकाता की मशहूर पार्क स्ट्रीट पर भी दशकों बाद वीकेंड्स पर शराब नहीं मिलेगी. कहा जाता है कि पार्क स्ट्रीट कभी नहीं सोती और यहां पार्टियां चलती रहती हैं. यह कोलकाता शहर का फेमस हैंग आउट प्लेस है, जहां कई रेस्टोरेंट, 5 स्टार होटल्स, नाइटक्लब्स और पब्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि हमारी बिक्री में शराब का हिस्सा कम है लेकिन खाने का इंतजार करते वक्त लोग शराब ऑर्डर करते हैं. ड्राई वीकेंड्स होने से अब कई लोग रेस्टोरेंट में नहीं आएंगे. उन्होंने कहा, वीकेंड्स पर चुनाव होने से उनके बिजनेस को नुकसान होगा. अगर वीक डे पर चुनाव होता तो इतना प्रभाव नहीं पड़ता.

Advertisement

वीकेंड्स पर शराब की इतनी खपत

कोलकाता में औसतन एक बार में वीकेंड्स पर 450 लीटर की शराब की खपत होती है. गर्मियों में तो एक दिन में 300 लीटर तक बीयर बिक जाती है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई लोगों का शुक्रवार को पार्टी का प्लान था, जो शराबबंदी के कारण धरा का धरा रह गया. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही शराब खरीदकर रख ली थी, ताकि उनके प्लान पर असर न पड़े. सातवें और अंतिम चरण के मतदान में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इन राज्यों में प.बंगाल की 9 सीटों के अलावा उत्तर प्रदेश की 13, मध्य प्रदेश की 8, पंजाब की 13, बिहार की 8, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी.  

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »