कर्नाटक के नतीजों पर बोले जावड़ेकर- कांग्रेस स्वीकार करे अपनी हार

कर्नाटक में बीजेपी को मिलती दिख रही बढ़त पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कहा कि येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी कर्नाटक में एक बार फिर से सरकार बनाएगी. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे की जीत है.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

राम कृष्ण / अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

कर्नाटक के प्रभारी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि सूबे की जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है. अब वो अपनी हार स्वीकार कर ले.

कर्नाटक में बीजेपी को मिलती दिख रही बढ़त पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी कर्नाटक में एक बार फिर से सरकार बनाएगी. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे की जीत है.

Advertisement

प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि प्रधानमंत्री बनने के चार साल के बाद भी देश की जनता को मोदी में विश्वास है और यह अगले 10-15 साल तक कायम रहेगा, क्योंकि वो एजेंडे से भटकते नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी संकीर्णता, बांटने और जातिवाद की राजनीति नहीं करती है. बीजेपी सिर्फ विकास और सकारात्मक सोच की राजनीति करती है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि की जनता ने नकारात्मक सोच की राजनीति, जाति और पैसे की राजनीति को नकार दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में नई राजनीति की शुरुआत की है और सभी पुराने समीकरणों को तोड़ा है. लिहाजा समाज के सभी तबके बीजेपी के साथ हैं. ये बात एक के बाद एक चुनाव के नतीजों से साबित हो रहे हैं.

प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति पूरे संगठन को चार्ज करती है. यह दिलों को जीतने की राजनीति है, जो चुनाव जीत में तब्दील हो जाती है. कांग्रेस को हार स्वीकार करनी चाहिए. कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि की जनता ने सुशासन के लिए बीजेपी को वोट डाला है. कर्नाटक में बीजेपी की जीत विकास की जीत है. सूबे की जनता ने विकास के एजेंडे पर वोट डाला है. कांग्रेस को यह बात समझनी चाहिए कि अब वोट बदल चुका है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हर चुनाव हमारे लिए नया चुनाव होता है और इसको हम पूरी मेहनत के साथ लड़ते हैं. जहां तक क्लोज टेस्ट की बात है, तो यह हर बार होता है. हमेशा मेहनत से चुनाव लड़ते हैं. इस बार भी मेहनत से चुनाव लड़े थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »