कर्नाटक पर दंगल: आजाद बोले- बीजेपी को लोकतंत्र में भरोसा नहीं

जेठ की दोपहरी में 16 मई की सुबह तापमान बढ़ने के साथ ही कर्नाटक का सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. बेंगलुरु में मौजूद कांग्रेस नेता  गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि बीजेपी उनके विधायकों को धमका रही है. उन पर दबाव बना रही है, उसे लोकतंत्र में भरोसा नहीं है.

Advertisement
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, फाइल फोटो कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, फाइल फोटो

नंदलाल शर्मा

  • बेंगलुरु/नई दिल्ली,
  • 16 मई 2018,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

जेठ की दोपहरी में 16 मई की सुबह तापमान बढ़ने के साथ ही कर्नाटक का सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. बेंगलुरु में मौजूद कांग्रेस नेता  गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि बीजेपी उनके विधायकों को धमका रही है. उन पर दबाव बना रही है, उसे लोकतंत्र में भरोसा नहीं है.

आजाद ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के असंतुष्ट होने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन वास्तव में बीजेपी असंतुष्ट है.

Advertisement

इस बीच कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा ने कहा है कि बीजेपी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया. अमरेगौड़ा लिंगनागौड़ा पाटिल बयापुर कर्नाटक के कुश्तगी से विधायक हैं.

आजाद ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है. बीजेपी के पास 104 सीटें हैं, हमारे (कांग्रेस-जेडीएस) पास 117 सीटें हैं. राज्यपाल पक्षपाती नहीं हो सकते हैं.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक आदमी जो संविधान को बचाने के लिए राजभवन में बैठा है, उसे नष्ट कर देगा? एक राज्यपाल को अपने सभी पुराने संबंध खत्म कर देने होते हैं, चाहे वो बीजेपी हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »