जेपी नड्डा बोले- 'विकास की प्रयोगशाला रहा है गुजरात... पीएम मोदी ने बदली राजनीतिक संस्कृति'

Gujarat Assembly Elections 2022: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने इस बात का हमेशा ध्यान रखा है कि लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहें. उन्होंने कहा कि बीजेपी का विकास का मॉडल रहा है. हम विकासवाद के एंबेसडर बनकर गुजरात में जीत दर्ज करेंगे.

Advertisement
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 29 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST
  • जेपी नड्डा बोले- बीजेपी का मॉडल विकास का रहा है
  • गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन अभी से चुनावी बिसात बिछने लगी है. सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. जहां कांग्रेस में सियासी उठापटक जारी है, वहीं भाजपा विकास मॉडल की बात कर रही है. शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की राजनीति देख लें या फिर गुजरात पर फोकस करें तो आप पाएंगे कि बीजेपी का मॉडल विकास का रहा है.

Advertisement

जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात एक ऐसी प्रयोगशाला रहा है, जिसमें हमेशा इस बात का ध्यान रखा गया कि किस तरह लोगों का विकास किया जा सके और किस तरह बीजेपी लोगों की सेवा में समर्पित होकर नए परिवर्तन का माध्यम बन सके.

जेपी नड्डा ने कहा कि जहां तक राजनीति का सवाल है, तो हम ये कह सकते हैं कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद की राजनीति को अगर किसी ने टक्कर दी है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवाद की राजनीति ने दी है. बीजेपी अब विकास का पर्याय बन गई है. पीएम मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पहले चुनाव जातिवाद, धर्म के आधार पर लड़े जाते थे लेकिन अब विकास के मुद्दे पर चुनाव होते हैं. इसमें बदलाव आया है. 

Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में पेज प्रमुख को पेज कमेटी की ओर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. बीजेपी ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव जीते हैं. बीजेपी का चुनाव जीतने का अब तक का रिज़ल्ट 90% रहा है.

जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम विकासवाद के एंबेसडर बनकर गुजरात में जीत दर्ज करेंगे. सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास के संकल्प के साथ ही बीजेपी आगे बढ़ रही है. इसके साथ ही उन्होंने बुलडोजर की राजनीति को लेकर कहा कि जब तक कानून के दायरे में कोई कार्रवाई हो तब तक ठीक है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »