हार्दिक पटेल का तंज- विकास तो लंका में भी हुआ था, घमंड में जल गई

हार्दिक पटेल ने लिखा, 'विकास तो लंका में भी हुआ था, लंका पूरी सोने की थी, लेकिन अहंकार और घमंड की वजह से पूरी लंका जल गई थी!!!'

Advertisement
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पाटीदार नेता हार्दिक पटेल

जावेद अख़्तर

  • गांधीनगर,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को मतदान होना है, जिससे पहले आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. कैंपेन के आखिरी घंटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बाजी मारने की कोशिशों में जुटे हैं. वहीं दूसरी तरफ पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने एक बार फिर बीजेपी के विकास मॉडल पर तंज कसा है.

Advertisement

हार्दिक ने किया ट्वीट

एक तरफ पीएम मोदी ने अहमदाबाद में सी-प्लेन के जरिए यात्रा कर गुजरात के विकास मॉडल को दिखाने की कोशिश की, वहीं पाटीदार नेता ने इस विकास को लंका से जोड़ दिया. हार्दिक पटेल ने मोदी के सी-प्लेन में उड़ान भरने से पहले ट्वीट में लिखा, 'विकास तो लंका में भी हुआ था, लंका पूरी सोने की थी, लेकिन अहंकार और घमंड की वजह से पूरी लंका जल गई थी!!!'

दरअसल, पीएम मोदी और बीजेपी सालों से को देश के सामने उदाहरण के तौर पर पेश करती रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव में भी मोदी ने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया था. लेकिन गुजरात में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस लगातार गुजरात के विकास को भ्रम बता रही है.

पीएम मोदी ने भी सोमवार को अपनी रैली में विकास के मुद्दे पर विरोधियों को जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि गुजरात का सीएम रहते हुए मैं हर साल कृषि महोत्सव आयोजित करता था जिसमें मुख्यमंत्री समेत पूरा सरकारी अमला गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देता था. क्या यह के लिए था या देश के गरीब किसानों के लिए था? साथ ही मोदी ने ये भी कहा था कि वो कल विकास की झलक दिखाएंगे. जिसके तहत मोदी ने मंगलवार सुबह साबरमती रिवर फ्रंट से सी-प्लेन के जरिए उड़ान भरी और विकास का नमूना दिखाने की कोशिश की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »