गुजरात CM रूपाणी का दावा- इस बार ज्यादा सीटों की लीड होगी

रुपाणी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि ज्यादा लीड आएगी. राजकोट की जनता का पीने का पानी को लेकर जो प्रश्न था, वो समस्या हल हो गई है. आज पर्चा दाखिल कर रहे हैं. गुजरात में विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं."

Advertisement
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह / गोपी घांघर

  • राजकोट,
  • 20 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आज राजकोट में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के वक्त वे बीजेपी की जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए. इस दौरान 'आजतक' से हुई खास बातचीत में उन्होंने दावा किया कि इस बार ज्यादा सीटों की लीड होगी.

रुपाणी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि ज्यादा लीड आएगी. राजकोट की जनता का पीने का पानी को लेकर जो प्रश्न था, वो समस्या हल हो गई है. आज पर्चा दाखिल कर रहे हैं. गुजरात में विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं."

Advertisement

पाटीदार मसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "पाटीदार का कोई विरोध नहीं हो रहा है. पाटीदार के नाम पर कुछ लोग कांग्रेस के एजेंट बन गए हैं. मुझे लगता है कि समाज उनसे अलग हो गया है."

टिकट बंटवारे के बाद उठे विवाद पर रुपाणी ने कहा, "कोई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है. के दफ्तर पर नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे. एक सीट पर 50 लोगों ने टिकट मांगा है और अपने समर्थक को टिकट ना मिले तो अपना दुख-दर्द सुनाने कहां जाएंगे इसीलिए आए हैं."

के चुनाव प्रचार के बारे में उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री सिक्सर लगाने आएंगे, पूरा भगवा माहौल पैदा हो जाएगा, सिक्सर इसलिए कहा क्योंकि 6 बार कांग्रेस चुनाव हार चुकी है."

राहुल गांधी की मंदिर यात्रा पर टिप्पणी करते हुए विजय रुपाणी ने कहा, "मोदीजी अक्षरधाम आए तो वो भी आए, उनके फॉर्महाउस से अक्षरधाम 6 कि.मी. की दूरी पर है लेकिन वो कभी नहीं गए होंगे."

Advertisement

पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "जो हालात गुजरात में हैं. गुजरात में पाटीदारों की प्रगति हुई है. भारतीय जनता पार्टी में बहुत सारे पाटीदार मंत्री हैं. हमारे अध्यक्ष भी पाटीदार हैं. ऐसे में सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ेंगे."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »